एक्सप्लोरर

'पहले आरोप फिर जांच एजेंसियों का छापा, BJP में शामिल होने के बाद...', भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर हमला

Lok Sabha Election: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सबसे बड़ा घोटाला इलेक्ट्रोरल बॉड बीजेपी मीडिया में आने से रोक रही है. उन्होंने कहा कि किसी हिंदी अखबार में नहीं छपा.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने 400 पार के दावे को खोखला बताया. भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के राम मंदिर का मुद्दा उठाने से लोकसभा चुनाव में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को अगली सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिलेगा.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में दावा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी बनाम ‘संपूर्ण भारत’ होंगे. विपक्षी गठबंधन इंडिया को केंद्र में सरकार बनाने के लिए लोकसभा चुनाव बाद स्पष्ट बहुमत मिलेगा.  कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से आधी से ज्यादा पर जीत मिलेगी. बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी के दावे को ‘खोखला’ बताया कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में कम से कम 370 सीट जीतेगी और राजग ‘400 के पार’ जाएगा. 

पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला

क्या जदयू नेता नीतीश कुमार के राजग में चले जाने और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के अकेले चुनाव मैदान में उतरने से ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी का मुकाबला मजबूती से कर सकेगा? सवाल के जवाब में बघेल ने कहा, ‘‘हमारे स्वाभाविक गठबंधन सहयोगी हमारे साथ हैं. वास्तव में हमारे गठबंधन का विस्तार हुआ है. उद्धव ठाकरे, प्रकाश आंबेडकर और कई छोटे दल शामिल हुए हैं.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसलिए हमारा गठबंधन मजबूत है. दरअसल तनाव तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन खेमे में है. आप हरियाणा में देख सकते हैं, बिहार में चाचा-भतीजे (चिराग पासवान और पशुपति पारस) के बीच खींचतान चल रही है, उत्तर प्रदेश में भी (ओम प्रकाश राजभर) और अपना दल सीट बंटवारे से नाराज हैं. इसलिए हमें नहीं लगता कि कोई उनके साथ जाएगा और अधिक लोग उनका गठबंधन छोड़ रहे हैं."

बीजेपी के राम मंदिर नारे पर साधा निशाना

उत्तर भारत में राम मंदिर की लहर की धारणाओं पर बघेल ने कहा कि बीजेपी नारा लगा रही है कि ‘‘जो राम को लाये हैं, उसको हम लाएंगे’’, लेकिन सभी भगवान की ही संतान हैं. बघेल राजनांदगांव में प्रचार अभियान के दौरान टेलीफोन परर बातचीत कर रहे थे. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ये लोग राम को लाने वाले कौन होते हैं. इससे (इस चुनाव में) कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा.’’ 

राजनांदगांव को बीजेपी का गढ़ माना जाता है तो क्या इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर कोई जोखिम नहीं है, इस प्रश्न के जवाब में बघेल ने कहा कि कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘आसानी से जीत मिलेगी. यह बहुत अच्छी सीट है. बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह यहां से सांसद रहे थे लेकिन उनसे पहले एक और पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा भी यहां से सांसद रहे थे.

यह इस बात पर निर्भर है कि लड़ाई कैसे लड़ी जाती है.’’ कांग्रेस नेता ने माना कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के बाद से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को दो से अधिक सीटों पर जीत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इसके अनेक कारण रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी स्थिति यह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने लोगों को चौंका दिया, उन्हें लगा कि ‘यह कैसे हो गया’. लोगों के दिलों में तो था कि सरकार दोबारा बननी चाहिए.

बीजेपी-जयंत चौधरी के गठबंधन पर बोले भूपेश बघेल 

इसलिए लोगों के मन में जो मलाल है कि सरकार दोबारा नहीं बन सकी, उसका फायदा हमें छत्तीसगढ़ में चुनावों के दौरान मिलेगा.’’ बघेल ने दावा किया कि उत्तर भारत में बीजेपी के पक्ष में कोई लहर नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई लहर होती तो उसके नेता नाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारी से हाथ नहीं खींचते. जयंत चौधरी की रालोद से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती.

इसके पीछे क्या मंशा है?’’बघेल ने कहा, ‘‘उन्होंने चुनाव से पहले पांच लोगों को ‘भारत रत्न’ सम्मान देने की घोषणा की. जल्दबाजी में एलान उनके डर को और बेचैनी को दिखाता है. बीजेपी नेताओं के बयानों से पता भी चलता है.’ उन्होंने चुनावी बॉण्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. बघेल ने कहा, ‘‘मोदी कहते थे कि मैं भ्रष्टाचार को समाप्त कर दूंगा. अब सामने आया इलेक्ट्रोरल बॉड सबसे बड़ा घोटाला है. बीजेपी मीडिया में आने से रोक रही है. किसी हिंदी अखबार में चुनावी चंदे पर नहीं छपा.

आप जितना छिपाना चाहेंगे, लोग उतना ही जानकारी पाने की कोशिश करेंगे. कोई यदि किसी चीज को छिपाता है तो यह सोशल मीडिया पर और ज्यादा फैलती है." उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह बड़ा मुद्दा है क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपनी छवि इस तरह पेश की थी कि ‘मैं बहुत ईमानदार हूं’ लेकिन अब पता चला है कि यह दशक का सबसे बड़ा घोटाला है. इसमें भ्रष्टाचार, जबरन वसूली चंदा दो, धंधा लो शामिल है.’’ 

भूपेश बघेल ने क्यों दिया ‘मोदी वॉशिंग मशीन’ नाम?

बघेल ने आरोप लगाया कि पहले ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से कंपनियों की जांच कराई जाती है और चंदा मिलने के बाद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी नेताओं के साथ भी यही हो रहा है. उनके खिलाफ आरोप लगाये जाते हैं और जांच एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया जाता है और जब बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो ‘मोदी वॉशिंग मशीन’ में साफ हो जाते हैं.’’ 

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई अपनी बनी हुई छवि के विरुद्ध काम करता है तो लोग इसे पसंद नहीं करते. बघेल ने दावा किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी बदनाम करने के लिए दर्ज कराई गई थी क्योंकि बीजेपी को चुनाव में हार की आशंका थी.

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और 450 से अधिक गिरफ्तारियां की गईं, लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए गए, 1000 से अधिक बैंक खाते और 200 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए. इस तरह हमने कार्रवाई की.

आरोप लगाया जा रहा है कि मैं ‘प्रोटेक्शन मनी’ ले रहा था, अगर ऐसा है तो मैं कार्रवाई क्यों करता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महादेव ऐप बीजेपी शासित राज्यों में भी चलाया जा रहा है, तब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. ‘प्रोटेक्शन मनी’ किसे मिल रही होगी. दो निदेशक विदेश में हैं. हमने लुकआउट सर्कुलर जारी किया और उन्हें पकड़ना केंद्र की जिम्मेदारी थी.’’

Bastar News: गढ़चिरोली पुलिस ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को किया ढेर, 40 लाख का था ईनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget