एक्सप्लोरर

Korea: मूंगफली खाने खेत में घुसे थे, अंधेरे में कुएं में गिर गए चार भालू, 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाए गए

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया में अक्सर जंगलों से निकलकर भालू गांवों में रात के समय घुस जाते हैं. ये खेतों में लगी मूंगफली, आलू और अरहर की फसल खाने के लिए गांव आते हैं.

Koriya News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले के सोंस गांव में एक ग्रामीण के कुएं में नर, मादा भालू और उसके दो बच्चे गिर गए. इसकी जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद वन विभाग (Forest Department) को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर वन अधिकारी पहुंचे और करीब पांच-छह घंटे के अंदर कुएं में गिरे भालुओं (Bears) को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

 कोरिया वन मण्डल के अंतर्गत आने वाले गांव सोंस में बीते 29 नवंबर की रात में एक ग्रामीण के कुएं में चार भालू गिर गए थे. जिसकी जानकारी ग्रामीण को दूसरे दिन गत 30 नवंबर की सुबह हुई. इस घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी गई जिसके तत्काल बाद इसकी सूचना वन विभाग को भी दिया गया. 

इसके बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे और कुएं में गिरे भालुओं को निकालने के लिए जेसीबी की सहायता से सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुदाई की गई. तब जाकर कुएं में गिरे भालू बाहर निकल पाए. बाहर निकलने के साथ ही भालुओं को सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया. इस दौरान डीएफओं प्रभाकर खलखो, उप वनमण्डलाधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित वन कर्मी के साथ ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे.

मूंगफली खाने आए थे भालू
जिस कुएं में भालू गिरे थे, उसके पास खेत में ग्रामीण ने अरहर और मूंगफली लगा रखी थी. इस क्षेत्र में अक्सर भालू मूंगफली खाने आते हैं. इसी दौरान रात में भालू में गिर गये और रात भर कुएं के ठंडे पानी में ठिठुरते रहे और दूसरे दिन रेस्क्यू कर दोपहर बाद करीब 4 बजे भालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया. लगातार ठंडे पानी में रहने के कारण वे कमजोर भी हो गए.

वन क्षेत्रों से लगे गांवों में अक्सर आमद
भालुओं की आमद जंगली क्षेत्र से सटे गांवों में होती रहती है.  बरसात के सीजन में मक्का, इस सीजन में आलू, मूंगफली और गर्मी के सीजन में कटहल खाने के लिए भालू जंगलों से निकलकर रात के समय में गांव आते हैं और भोर होते होते भालू फिर जंगलों की ओर लौट जाते हैं. इस तरह की शिकायत अक्सर जंगल क्षेत्र से लगे गांवों में रहती है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Elections 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस-BJP के वो बड़े नेता जो हो गए बागी, क्या नतीजों में पहुंचाएंगे नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget