एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बादलों की बेरुखी से कोरबा जिले में गहराया जल संकट का खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी

Korba Water Crisis: कोरबा जिले में दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट होने से जल संकट गहराते जा रहा है. दूसरी तरफ प्रचंड गर्मी के बीच अघोषित बिजली का कटना लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नगर पंचायत पाली तथा आसपास ग्रामों में जलस्त्रोत और जल स्तर में दिन प्रतिदिन गिरावट होनें से जल संकट गहराते जा रहा है. उधर कृषि कार्य को लेकर बादलों की बेरुखी से किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है. अब किसानों समेत आम लोगों को भी अपनी समस्याओं के हल और गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार है.

पूरा प्रदेश आषाढ़ माह में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहा है. इस मौसम में प्री मानसूनी बारिश शुरू होने से गर्मी और जल संकट से राहत महसूस करते हैं. लेकिन इसके उलट मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. जहां किसानों का कृषि कार्य पिछड़ सकता है. वहीं जलस्तर व जल स्रोतों में कमी से जल संकट गहराते जा रहा है. वही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. बिजली की अघोषित कटौती लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है.

वार्डों में की जा रही टैंकरों से जल आपूर्ति

पाली के निकट सरायपाली ओपन कास्ट कोल परियोजना आरंभ होने के बाद क्षेत्र में जलस्तर में कहीं कम तो कहीं ज्यादा गिरावट देखने को मिला है. जल संकट से निपटने नगर पंचायत के द्वारा वार्डो मे पानी टैंकर से जलापूर्ति कर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है तो एसईसीएल द्वारा भी बुड़बुड़, तालापार अन्य प्रभावित ग्रामों में आवश्यकतानुसार टैंकर से जलापूर्ति किया जा रहा है. नगर पंचायत पाली की जल आवर्धन योजना कब धरातल पर मूर्त रूप लेगा यह डेट पर डेट देने वाला पीएचई विभाग भी नहीं बता पा रहा है. नागरिकों को अब केवल बारिश का सहारा है किंतु वह भी आधा आषाढ़ बीत जाने के बाद दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 22 जून के बाद प्री मानसून और मानसून के सक्रिय होने की खबर से लोग उम्मीद भरी नजर से आसमान की ओर टकटकी लगाकर बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

आषाढ़ आधा निकला पर बारिश का पता नहीं

आषाढ़ लगते ही कृषक कृषि कार्य में जुट जाते हैं. खेत के मेढ़ पार व पानी निकलने की मुहाने के सुधार कार्य में लग जाते हैं. आषाढ़ की फुहार पड़ते ही खेतों की जोताई कर धान बोआई थरहा देने का कार्य शुरू हो जाता है. परंतु इस बार आषाढ़ आधा निकला जा रहा है बारिश का पता नहीं है. बारिश को लेकर क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ रही है. पिछले बार आषाढ़ लगते ही कृषक कृषि कार्य भी में जुट गए थे. परंतु इस बार आषाढ़ लगे आधा माह निकला जा रहा है, पर मानसून का अता पता नहीं है. बारिश को लेकर क्षेत्र के किसानों मे चिंता बढ़ गई है. मानसून बारिश के इंतजार में क्षेत्र के कृषक खेतों की जोताई नहीं कर पा रहे है. क्षेत्र के कृषकों का कहना है 20 जून के बाद बारिश नहीं हुआ तो कृषि कार्य पिछड जायेगी. मानसून मे देरी होने से धान का उत्पादन मे कमी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: जगदलपुर में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget