एक्सप्लोरर

Korba News: कोरबा में सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मां के कहने पर नीचे उतरा

Korba Police: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रायपुर चौकी क्षेत्र में आज एक युवक खुदकुशी करने के पेड़ पर चढ़ गया. लड़के ने अपने गले पर रस्सी का फंदा भी लगा लिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रायपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक खुदकुशी करने के पेड़ पर चढ़ गया. लड़के ने अपने गले पर रस्सी का फंदा भी लगा लिया. इस दौरान मौके पर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. तब लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी. तब पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा. इस तरह से कदम नहीं उठाने को लेकर समझाया गया.

नगर निगम की कर्रवाई का कर रहा था विरोध

दरअसल आईटीआई बस्ती निवासी अशोक कुमार साहू बालको मुख्य मार्ग पर आईटीआई चौक के पास सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया. युवक की गतिविधियों को देखकर मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई. सभी लोगों ने युवक को पेड़ से उतरने के लिए आवाज दी और समझाने की कोशिश की लेकिन वह नीचे नहीं उतरा. अशोक कुमार साहू के पेड़ पर चढ़ने की ये वजह सामने आई कि वह दुकान लगाकर मछली बेचने का काम करता है.

वहां नगर निगम का तोडूदस्ता आज अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था. इस दौरान अशोक ने इस कार्रवाई का विरोध किया.

पुलिस के मनाने पर भी नहीं मान रहा था

इसी बीच अशोक अपने गले ने रस्सी लगाकर पेड़ पर चढ़ गया. इससे निगम कर्मियों ने हड़कंप मच गया. तब युवक ने जानकर हंगामा किया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इससे रास्ता भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. तब रामपुर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं था.

मां के कहने पर नीचे उतरा

कुछ घंटो के बाद युवक अपनी मां के कहने पर पेड़ से नीचे उतरा तब जाकर निगम कर्मियों, पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली. अशोक जब नीचे उतरा तो मां ने उसके गले से रस्सी के फंदे को बाहर निकाला और गले से लगाकर रोने लगी. युवक भी नीचे उतरने के बाद रोने लगा. उसने निगम कर्मियों और कुछ लोगों पर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया.

नगर निगम के तोडूदस्ता प्रभारी योगेश राठौर का कहना है कि सड़क किनारे बेजा कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इस युवक को भी अतिक्रमण हटाने को कहा गया लेकिन तब भी वो कब्जा करके बैठा रहा. जिसके बाद उसे वहां से हटाने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने युवक के बाकी आरोपों को निराधार बताया. वहीं रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि फिलहाल युवक समझाने के बाद पेड़ से उतर गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में देरी से चल रहीं पैसेंजर ट्रेनें, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

Chhattisgarh Rain: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CM बघेल ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget