एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: एसईसीएल कोरबा एरिया के विभागीय आवासों से हटाया जाएगा अवैध कब्जा, भेजा गया नोटिस

Korba: कोरबा में एसईसीएल के विभागीय आवासों में लंबे समय से बाहरी लोगों का कब्जा है. अब इन अवैध कब्जेधारियों को नोटिस जारी किया गया है. इसके बाद भी कब्जा खाली नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

Korba News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) के विभागीय आवासों में लंबे समय से बाहरी लोगों का कब्जा बना हुआ है. इसकी वजह से विभागीय कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पाता.  प्रबंधन द्वारा कई बार कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है. इसके बाद भी कब्जा कायम है. अब एसईसीएल कोरबा एरिया ने अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है.

एरिया संपदा अधिकारी ने अवैध कब्जा हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिया है. इसके बाद भी तय मियाद में कब्जा खाली नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर परिसर को खाली करवाने के लिए बल का प्रयोग भी किया जा सकता है. एसईसीएल कोरबा एरिया में पम्प हाउस, एसबीएस कालोनी ओर सुभाष ब्लाक में विभागीय मकान बने हुए हैं. इसमें रिटायर कर्मचारी और बाहरी लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है.

अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने का नोटिस
एसईसीएल कोरबा एरिया संपदा अधिकारी ने विभिन्न आवासों में लंबे समय से कब्जारत 82 अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने का नोटिस भेजा है. इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है. इसके अनुसार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ संपदा अधिकारी और कोरबा जिला न्यायालय द्वारा विभिन्न आदेश पारित किए गए हैं. अवैध कब्जाधारियों को संपदा अधिकारी और न्यायालय द्वारा डाक के माध्यम से पहले ही नोटिस भेज दिया गया है. इसमें कब्जेधारियों से अवैध कब्जा खाली करने करने की बात कही गई है.

सूची में 11 रिटायर्ड कर्मी
इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने अभी तक कब्जा नहीं हटाया है. अब एरिया के विभिन्न आवासों पर अनाधिकृत रूप से किए गए कब्जों को निर्धारित अवधि तक खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है. इसके बाद भी कब्जा नहीं खाली किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस नोटिस से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अवैध कब्जाधारियों की सूची में एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्होंने पम्प हाउस के विभागीय आवासों में कब्जा कर रखा है.

इसके अलावा स्कूल से संबंधित चार लोगों ने विभागीय आवास पर अवैध कब्जा किया है. इसके अलावा 67 बाहरी लोगों का अतिक्रमण है, जिन्होंने पम्प हाउस, एसबीएस कालोनी और सुभाष ब्लाक में कब्जा किया है. सर्वाधिक कब्जा पम्प हाउस कालोनी में किया गया है.

Chhattisgarh News: रायगढ़ में आज से होगा 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव' का आगाज, CM भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget