एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, जानिए क्या है वजह

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. हड़ताल के चलते मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर हॉस्पिटल में पिछले 4 दिनों से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. खासकर ओपीडी में आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा है. पहले जहां ओपीडी में डेढ़ हजार मरीज आते थे उनकी संख्या अब घटकर आधी हो गई है. अस्पताल में चेकअप कराने आए मरीजों की लाइन लगी है. कुछ मरीज घंटे भर से स्ट्रेचर में पड़े हैं. मरीजों को देखने वाले डॉक्टर नहीं हैं. 

हड़ताल की वजह
बता दें की अस्पताल में सेवा देने वाले जूनियर डॉक्टर बीते चार दिनों से NEET-PG 2021 काउंसिलिंग जल्दी करवाने की मांग के चलते हड़ताल पर चल गए हैं. दरअसल, पिछले एक साल से NEET-PG 2021 काउंसलिंग में देरी हो रही है. इससे सेकेंड ईयर के छात्रों पर वर्क लोड बढ़ गया है. छात्रों को छुट्टी नहीं मिल रही है. रोजाना ड्यूटी करने से तबीयत तक खराब हो जा रही है. जूनियर डॉक्टर संघ के अध्यक्ष इंद्रेश यादव ने बताया कि सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर 2 मांगों से अवगत कराया गया है. इसमें NEET PG के काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है. इसके अलावा दूसरे राज्यों की तुलना में राज्य के PG रेजिडेंट को कम मिलने वाले स्टाइपेंड को तुरंत बढ़ाने की मांग की गई है.

इमरजेंसी वाले मरीजों का हो रहा इलाज
अंबेडकर अस्पताल में ओपीडी की सेवा प्रभावित हो रही है. सिर्फ एमरजेंसी में आए मरीजों का इलाज किया जा रहा है. बलोदा बाजार जिले से आए शंकर लाल साहू अपनी सासू मां के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. गाय के हमले से कमर और पैर पर चोट आई है. एक बजे के आस पास यहां पहुंचे थे. तब से इधर उधर भेजा जा रहा है.

वहीं अंबेडकर अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा सिंह से मिली जानकारी के अनुसार लागातार ओपीडी में केस कम दर्ज किए जा रहे हैं. शनिवार को 642 मरीज ओपीडी में आए थे. सोमवार को 800 मरीज ओपीडी में आए. मंगलवार को ये संख्या 700 के करीब रही है.

ये भी पढ़ें:

Mathura News: मथुरा में तनाव को लेकर CRPF की रिपोर्ट ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए

UP Election 2022: ज्यादा से ज्यादा रिजर्व सीटें जीतने के लिए क्या है मायावती का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget