एक्सप्लोरर

Jagdalpur: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आसान हुआ लोन लेना, पीएम स्वनिधि योजना का मिल रहा लाभ, ऐसे करें आवेदन

पीएम स्वनिधि योजना से काफी स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हो रहे हैं. इस योजना के तहत सरकार की ओर से 10 हजार रुपये का लोन मिलता है.

PM Svanidhi Yojana: देश में फैली कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ में हुए लॉकडाउन के बीच लोगों को अपनी आजीविका चलाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. बस्तर में भी गरीब तबके के लोग जो सड़क के किनारे अपनी छोटी-छोटी दुकानें, ठेले और गुमटियां चलाते हैं उसका काम-धंधा पूरी तरह से प्रभावित हुआ था. ऐसे में पीएम आत्मनिर्भर निधि योजना जगदलपुर शहर के इन जरूरतमंदों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है.

10 हजार रुपये का मिलता है लोन

इस योजना के तहत जगदलपुर शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों के किनारे ठेलों में सब्जी, खाने-पीने की चीजें और अन्य वस्तुओं की बिक्री करने वाले ऐसे लोगों को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये लोन का प्राप्त हो रहा है. जगदलपुर शहर में नगर निगम के अंतर्गत अब तक 1300 से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. इसको लेकर लगातार नगर निगम के पास लोन के लिए आवेदन भी आ रहे हैं. आपको बता दें कि इसको लेकर 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

Khairagarh By-Elections: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भरा पर्चा, सीएम रहे मौजूद

कैसे लिया जा सकता है लोन

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लोन को पाने के लिए काफी सुगम और सरल व्यवस्था की गई है. इस लोन के तहत हितग्राहियों को ब्याज में छूट देने के साथ ही कैशबैक और सही समय पर पूरा लोन चुकाने के बाद उसके लोन के रकम को भी बढ़ाया जा रहा है. आयुक्त ने इस लोन को पाने की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत फुटपाथ पर फल, जूता-चप्पल, सब्जी, फैंसी आइटम्स, कपड़ों की दुकान लगाने वाले और सड़क में खाने-पीने की वस्तुओं को बेचने वाले हितग्राहियों को राष्ट्रीय कृत बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनी के माध्यम से 10 हजार रुपये का लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है.

पूरे साल भर का मिलता है समय

इसके साथ ही इस लोन को आसान किस्तों में चुकाया जा सके इसके लिए पूरे साल भर का समय दिया जा रहा है. इसके लिए पहले ऑनलाइन आवेदन किया जाता है. खास बात यह है कि आवेदन करने के 1 सप्ताह के अंदर ही बिना गारंटी के बैंकों से लोन पास हो जाता है. आयुक्त ने बताया कि इस पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य कोरोना काल में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को दोबारा अपना व्यापार चालू करने में सहायता प्रदान करना है.

पीएम स्वनिधि योजना से संवार रहे जीवन

आयुक्त ने यह बताया कि इस लोन को लेने के बाद साल भर के अंदर लोन चुकाने पर 7 फीसदी सब्सिडी भी मिलती है और हर महीने करीब 900 रुपये की किस्त आती है ताकि आसानी से स्ट्रीट वेंडर्स इस किस्त को चुका सके. वहीं लोन के लिए आवेदन करने के बाद हितग्राही के बैंक खाते में 1 महीने के अंदर पैसा आ जाता है. लोन का भुगतान जल्द नहीं होने पर जुर्माने का प्रावधान भी नहीं है. साथ ही इस योजना में डिजिटल पेमेंट करने पर सालभर तक हर महीने 100 रुपये  कैशबैक प्रोत्साहन राशि मिलती है.

ये भी पढ़ें-

Surajpur Murder: खाना गिरा देने से नाराज पति का सातवें आसमान पर चढ़ा गुस्सा, पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget