एक्सप्लोरर

Khairagarh By-Elections: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भरा पर्चा, सीएम रहे मौजूद

Chhattisgarh News: खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया.

Khairagarh Assembly Constituency: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने आज नामांकन दाखिल किया. इस नामांकन दाखिले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम खुद शामिल हुए. नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. उसके बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ जाकर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया.

रैली निकालकर कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन

नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई मंत्रियों ने रैली निकाली. इस रैली में हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हुए. रैली की शुरुआत फतेशाह भवन से हुई जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और कई मंत्रियों ने पैदल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. उसके बाद राजनांदगांव जिला कलेक्टर में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया.

Bastar: बस्तर में ऐसे तैयार होती है देसी थर्मस, गर्मी के मौसम में है डिमांड, सिंगर कैलाश खेर कर चुके हैं तारीफ


Khairagarh By-Elections: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भरा पर्चा, सीएम रहे मौजूद

योजनाओं को लेकर जनता के पास जाएंगे- भुपेश बघेल 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में वे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए. साथ ही बीफॉर्म भी हमने जमा कर दिया है. मुख्यमंत्री का कहना है कि हम इस चुनाव में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही योजना को लेकर हम जनता के सामने जाएंगे और हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमें आशीर्वाद देगी.

खैरागढ़ उपचुनाव में सबसे पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया था और अब सबसे पहले नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं. इधर बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल भी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे और बताया जा रहा है कि इस नामांकन कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित विधायक और पूर्व विधायक शामिल होंगे.

खैरागढ़ उपचुनाव में अब त्रिकोणी मुकाबला होगा। कांग्रेस की ओर से यशोदा वर्मा मैदान में हैं तो बीजेपी की ओर से कोमल जंघेल मैदान पर उतरे हैं. इसी तरह जोगी कांग्रेस की ओर से आप पेशे से वकील नरेंद्र सोनी मैदान पर हैं. अब 16 अप्रैल को ही पता चल पाएगा कि इस चुनावी मैदान में किसकी जीत होगी.

 ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Mgnrega Workers: छत्तीसगढ़ के छह मनरेगा श्रमिकों को दिल्ली में 24 मार्च को किया जाएगा सम्मानित, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget