एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस नेताओं से मारपीट का मामला, CM तक पहुंची IPS अधिकारी की शिकायत, होगी जांच

Raipur News: मंगलवार की जगदलपुर कोतवाली में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य और यूथ कांग्रेस के नेता महेश द्विवेदी और ट्रेनी आईपीएस विकास कुमार के बीच मारपीट की घटना हुई थी.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में सिटी कोतवाली परिसर में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस के नेताओं के बीच हुई मारपीट की घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस के नेताओं ने ट्रेनी आईपीएस की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी कर दी है, जिसके बाद बस्तर एसपी ने इस पूरी मारपीट की घटना की जांच रिपोर्ट 3 दिनों में देने की बात कही है. घटना की जांच के लिए बस्तर एसपी ने एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल को जांच अधिकारी बनाया है और अब सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त के सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों का भी बयान लिया जा रहा है, इसके आधार पर ही जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. वहीं आईपीएस अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री से करने से आगे की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ पुलिस महकमे और आमजन की निगाहें भी राजधानी रायपुर पर टिकी हुई हैं.

कोतवाली परिसर में की थी मारपीट 
दरअसल मंगलवार की दोपहर सिटी कोतवाली में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य और यूथ कांग्रेस के नेता महेश द्विवेदी और ट्रेनी आईपीएस विकास कुमार के बीच मारपीट की घटना हुई थी, इसमें आईपीएस अधिकारी ने कोतवाली परिसर में युवा कांग्रेस के नेता महेश द्विवेदी को गुटखा खाने पर लात मार दी थी. वहीं द्विवेदी के बचाव में आए सांसद सुशील मौर्य को भी तमाचा जड़ दिया था, इस घटना के बाद मामला गरमाया और यूथ कांग्रेस के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा मचाया.

कांग्रेस ने की आईपीएस अधिकारी को हटाने की मांग
इस दौरान जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बस्तर एसपी से मिलकर घटना के संबंध में चर्चा की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने तत्काल एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल को अधिकृत किया और जांच के लिए 3 दिनों का समय दिया गया, इधर जगदलपुर विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी आईपीएस अधिकारी की शिकायत की है. वहीं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं.

सांसद ने बस्तर एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी इस घटना को काफी निंदनीय बताते हुए इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है, सांसद ने कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी को हाथ नहीं उठाना चाहिए था, बल्कि बिगड़ती स्थिति को संभालना चाहिए था, सांसद ने कहा कि युवा कांग्रेसियों द्वारा जो शिकायत दर्ज करवाई गई है उसकी निष्पक्ष जांच की उम्मीद है ताकि सारे तथ्य सामने आ सकें कि आखिर किस वजह से आईपीएस अधिकारी ने युवा कांग्रेसी नेताओं पर हाथ उठाया, इधर एडिशनल एसपी ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं और सीएसपी के बीच हुए विवाद के मामले की जांच चल रही है, जांच में सभी बिंदुओं को लिया जा रहा है. जांच पूरी होने पर  इसकी रिपोर्ट बस्तर एसपी को सौंपी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया शुरू, स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में निकली नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget