एक्सप्लोरर

Happy New Year 2024: नया साल मनाने के लिए लोगों की पहली पसंद बना 'मिनी नाइग्रा फॉल', वुड कॉटेज का लुत्फ उठा रहे टूरिस्ट

Wood Cottage in Chitrakot Waterfall: वुड कॉटेज के प्रबंधन का कहना है कि आने वाले 2 महीने तक इस कॉटेज की एडवांस बुकिंग चल रही है और पर्यटकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

Chitrakot Waterfalls on New Year 2024: नए साल का जश्न मनाने छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. खासकर देश में 'मिनी नियाग्रा' के नाम से मशहूर चित्रकोट वॉटरफॉल में हर रोज सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है. यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए मौजूद वुड कॉटेज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. वाटरफॉल के नजदीक दंडामी रिसॉर्ट का निर्माण किया गया है और इसके साथ में लगभग 10 वुड कॉटेज तैयार किए गए हैं, जो देखने में काफी आकर्षक हैं. 

बांस की लकड़ी से बने इन रिसॉर्ट और कॉटेज में 1 दिन रुकने के लिए 5 से 6 हजार रुपये लगते हैं. इसकी बनावट की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां ठहरने के साथ रात में कैम्प फायर का भी लुत्फ उठा रहे हैं. हालांकि कुछ पर्यटकों का यह भी कहना है कि अगर इसके चार्जेस में रियायत बरती जाए तो पर्यटकों का और भी अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा. वहीं, पर्यटकों की संख्या को देखते हुए आने वाले नये साल में और भी इस तरह के कॉटेज बनाने की तैयारी की जा रही है. जगदलपुर शहर से 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद चित्रकोट वाटरफॉल में पर्यटक जमकर मजे लेने के साथ वुड कॉटेज का भी आनंद ले रहे हैं.

पर्यटकों का मिल रहा अच्छा रिस्पांस
प्रशासन के द्वारा पर्यटकों के ठहरने के लिए दंडामी रिसॉर्ट को निजी ठेके में देने की वजह से इसके चार्जेस बढ़ा दिए गए हैं. बावजूद इसके, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से पहुंच रहे पर्यटक इस वुड कॉटेज मे ठहर रहे हैं. इस कॉटेज की खास बात यह है कि यहां से चित्रकोट वॉटरफॉल का नजारा देखते ही बनता है. पूरी तरह से बैंबू से बनाई गई कॉटेज में पर्यटकों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.

यही नहीं, यहां फोटो शूट, प्री वेडिंग शूट, बॉलीवुड और छॉलीवुड मूवी (यानी छत्तीसगढ़ का सिनेमा) की शूटिंग भी करवाई जाती है. हालांकि कुछ पर्यटकों का कहना है कि देश के अन्य राज्यों के पर्यटन स्थलों और फिल्म सिटीज के मुकाबले इन वुड कॉटेज का किराया काफी महंगा है. अगर इस कॉटेज को रियायती दरों पर दिया जाता तो जरूर मध्यम वर्ग भी यहां भारी मात्रा में आएगा.

फिलहाल, वुड कॉटेज के प्रबंधन का कहना है कि आने वाले 2 महीने तक इस कॉटेज की एडवांस बुकिंग चल रही है और पर्यटकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में इसके चार्जेस कम करने को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: 12वीं पास लड़के ने US की बड़ी कंपनी के नाम पर लगाया लाखों का चूना, पढ़ें धोखाधड़ी की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज मचाएंगे तबाही
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज मचाएंगे तबाही
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ
पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ
Artemis II Mission: Artemis II मिशन में कौन-कौन से देश शामिल, किसके पास क्या जिम्मेदारी?
Artemis II मिशन में कौन-कौन से देश शामिल, किसके पास क्या जिम्मेदारी?
Embed widget