एक्सप्लोरर

Gurugram News: प्रवासी श्रमिकों के लिए ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना’ की शुरुआत, जानें क्या है फायदे

One Nation One Ration Card: गुरुग्राम में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम के तहत कोई भी श्रमिक देश में कहीं पर भी अपना राशन कार्ड दिखाकर राशन ले सकता है.

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड कार्यक्रम का शुभारंभ 

दरअसल एक राष्ट्र एक राशन कार्ड भारत सरकार की प्राथमिक जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक प्रमुख अभियान के रूप में चलाया जा रहा है. गुरुग्राम जिला में दूसरे राज्यों से आए पात्र प्रवासी श्रमिकों को इस योजना का लाभ उठाकर यहीं पर हर माह अपना राशन प्राप्त करना चाहिए. डीसी निशांत कुमार यादव ने यह बात गुरुवार को सेक्टर 44 स्थित अप्रैल हाउस में भारत सरकार के एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जागरूकता कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कही.

गुरुग्राम में करीब 10 लाख प्रवासी श्रमिक 

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिला में करीब दस लाख प्रवासी श्रमिक रहते हैं. इनके राशन कार्ड अपने गृहराज्य में बने हुए हैं. उसी राशन कार्ड को मेरा राशन पोर्टल पर पंजीकृत कर श्रमिक यहीं पर अपना राशन ले सकते हैं. इस योजना की जानकारी सभी प्रवासी श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय खाद्य एवं पूर्ति विभाग तथा हरियाणा सरकार के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जन जागरूकता की मुहिम शुरू की गई है. जिससे कि प्रवासी श्रमिक कहीं भी जाएं, लेकिन उनको हर महीने सुचारू रूप से अनाज मिल सके.

खाद एवं पूर्ति विभाग की ओर से किया गया कार्यक्रम आयोजित

जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित किए इस कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लें और उसको अपने राशन कार्ड के साथ लिंक करें. उन्होंने जिला के सभी 221 डिपो धारकों से भी आग्रह किया है कि वे एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के लाभ पात्रों को हर महीने आने वाला राशन बांटे. डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड के अलावा फैमिली आईडी व मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए. परिवार पहचान पत्र के आधार पर प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. मतदाता पहचान पत्र का प्रयोग कर श्रमिक अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए निर्वाचन विभाग ने वोट बनाने का अभियान शुरू किया हुआ है.

2019 से शुरू की गई एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की योजना

इस कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली विभाग की निदेशक डा. मोनिका सिंह ने इस मौके पर कहा कि देश में अगस्त 2019 में वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना शुरू की गई थी. सर्वप्रथम हरियाणा राज्य ने इसे अक्टूबर, 2019 में आरंभ किया. राज्य सरकारों के सहयोग से इस अभियान को चलाया जा रहा है और अभी तक 12 लाख 60 हजार 462 कार्डों पर राशन दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि देश में पांच करोड़ 71 लाख 80 हजार 484 राशन की दुकानें हैं. इनमें से किसी भी दुकान पर प्रवासी नागरिक अपना राशन ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि भारत सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दे रही है.

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हरियाणा को पहला स्थान

खाद्य एवं पूर्ति विभाग के संयुक्त निदेशक बी.बी. कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को संचालित करने में हरियाणा प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. जो कि हम सबके लिए हर्ष का विषय है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस स्कीम को लागू किया गया. जिससे कि कोविड जैसी विभीषिका के समय कोई भी मजदूर भूखा ना रहे.

राशन कार्ड योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी

चंडीगढ़ से आई विभाग की उपनिदेशक डा. मेघना कंवर ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सभागार में उपस्थित श्रमिकों को अपने साथी प्रवासी भाईयों को भी इस योजना के बारे में बताना चाहिए. हमारा प्रयास होना चाहिए कि एक भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित ना रहे.

योजना का प्रचार हो रहा

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया और कहा कि गुरुग्राम जिला में उनकी टीम इस अभियान को जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है. इस अवसर पर बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी सौरभ चोएल, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी विभु कपूर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, एफएसओ अमरजीत सिंह इत्यादि मौजूद रहे. कार्यक्रम में आए सभी श्रमिकों को राशन की  किट प्रदान की गई और अधिकारियों ने उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget