एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही SUV पुल से गिरी, 2 लोगों की मौत, 7 घायल

Road Accident Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 8 लोगों को लेकर ​पीएम मोदी के कार्यकम में शामिल होने जा रही SUV सोन नदी में जा गिरी. यह घटना चालक का वाहन पर से संतुलन खोने की वजह से हुई.

Chhattisgarh Road accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों को ले जा रही एसयूवी रविवार (30 मार्च) को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नदी में गिर गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी गांव के पास हुई.

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में 8 लोग सवार थे. यह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से बिलासपुर जा रही थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चालक ने सोन नदी पर बने पुल पर पहुंचते ही वाहन पर नियंत्रण खो दिया. 

महिला और चालक की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खोने के बाद एक महिला पैदल यात्री को टक्कर मार दी. इसके बाद वाहन नदी में गिर गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में महिला पैदल यात्री और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. एसयूवी में सवार 7 अन्य लोग घायल हो गए.

7 में से 5 घायल की हालत गंभीर 

छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान पंडरीखार गांव की रमिता बाई और एसयूवी चालक बाबूलाल चौधरी के रूप में हुई है. घायलों को गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से पांच की हालत गंभीर है.

 33700 करोड़ की परियोजनाओं का PM करेंगे लोकार्पण 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 मार्च) को दोपहर के समय बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा गांव में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ कई विकास कार्यो की शुरुआत और लोकार्पण करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget