एक्सप्लोरर

Durg Fire: आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए दुकान में लगा दी आग, 7 लाख का सामान जलकर राख

Rajasthan News: दुर्ग में दुकान में आगजनी के कारण 7 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया. भिलाई 3 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Durg Fire: दुर्ग में दुकान में आगजनी के कारण 7 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया. भिलाई 3 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और पैर के निशान से हुई. उमदा मिलन चौक भिलाई 3 निवासी कमलेश देवांगन ने आगजनी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी.

पीड़ित की लक्ष्मी मैरिज पैलेस रोड के दाहिने तरफ बिजली वायरिंग, एलेक्ट्रिक पार्ट्स और हार्डवेयर की दुकान है. 28 मई की रात 10 बजे रोज की तरह देवांगन दुकान बंद कर घर चला गया था. दुकान में आग देख पास ही रहने वालों ने कमलेश को जानकारी दी. आसपास के लोगों ने बाल्टी बाल्टी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग बुझने के बजाय विकराल होती गई. 100 नंबर पर डायल कर लोगों ने पुलिस को बुला लिया. भिलाई 3 पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया और तब जाकर आग बुझी. जब तक दमकल आग को बुझाती तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था.

Bilaspur News: बिलासपुर में करंट देकर हिरण का शिकार, चपेट में आने से शिकारी की भी गई जान

पड़ोसी ने आग लगने की दी जानकारी
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि राजू ठाकुर उर्फ जयलाल ने दुकान में आग लागई है. आरोपी देर रात कमलेश की दुकान की तरफ जाते हुए देखा गया था. प्रार्थी ने पुलिस की मदद से मोना मेडिकल के सीसीटीवी फुजेट को देखा. फुटेज में राजू ठाकुर दुकान की तरफ से आते हुए दिखाई दिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि आग लगाने वाला दुकान के पीछे बाड़ी की तरफ से घुसा है. इससे वहां पैर के निशान बने हैं. जब पुलिस ने राजू के पैर से उन निशान का मिलान कराया तो निशान मैच कर गए. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

आरोपी राजू ठाकुर आदतन नशे का आदी है. प्रार्थी की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में एक साल पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था. चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाने के बाद प्रार्थी पुलिस में शिकायत करने वाला था. लेकिन मोहल्ले वालों और समाज के लोगों ने समझौता करा दिया. कमलेश ने चोरी से हुए नुकसान की भरपाई राजू ठाकुर से किस्तों के रूप में रुपए लेकर की. राजू ठाकुर इसी बात की रंजिश रखे हुए था और फिर आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

आगजनी में 7 लाख रुपए का नुकसान 
पीड़ित के मुताबिक आग लगने से दुकान के अंदर तीन कमरों में रखा कूलर, सीलिंग फैन, वाल फैन, डिजिटल कांटा, पीवीसी बैंड, इंडक्सन, हीटर, मिक्सी, वायर सभी प्रकार के, गार्डन पाईप, नेवार, फेबिकोल, तारपीन, मीटर बोर्ड, कनेक्शन बोर्ड, दीपावली झालर, इमरसन हीटर, बल्ब सभी प्रकार का, एलईडी ट्यूबलाइट, स्विच साकेट वायरिंग सामान, कूलर पंप, टीवी, डीटीएच, कैमरा, डीवीआर सेट सहित करीबन 7 लाख रुपए का नुकासन हुआ है.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई आफत की बारिश, अंधड़ ने जमकर मचाई तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget