एक्सप्लोरर

Bilaspur News: बिलासपुर में करंट देकर हिरण का शिकार, चपेट में आने से शिकारी की भी गई जान

Chhattisgarh News: जंगली जानवरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. आए दिन शिकारियों के जाल में फंसकर जानवरों की मौत हो रही है ऐसा ही मामला बिलासपुर जिले के सीपत थानाक्षेत्र से सामने आया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) में जंगली जानवरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. आए दिन शिकारियों के जाल में फंसकर जानवरों की मौत हो रही है. ऐसा ही मामला बिलासपुर जिले के सीपत थानाक्षेत्र से सामने आया है. यहां जंगली जानवरों का शिकार करने निकला शिकारी खुद शिकार बन गया. वहीं एक हिरण की भी मौत हो गई. दरअसल, 28 मई की रात को चार व्यक्ति ग्राम कनई के सतीमुड़ा तालाब के पास शिकार करने गए थे. और जंगली जानवर को फंसाने के लिए तालाब के पूर्व की ओर बांस का खूंटी गाड़कर उसमे तार लपेट दिए. फिर विद्युत खंभा से विद्युत चोरी कर उसमें सटा दिए. जिसकी चपेट में आकर एक चीतल और एक शिकारी रूप सिंह गोंड की मौत हो गई.

ग्रामीणों द्वारा पुलिस और वन विभाग दी जानकारी 

29 मई की सुबह ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद वन विभाग को जानकारी देकर थाना सीपत की टीम प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार एवं उप निरीक्षक रामनिरंजन राठिया के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई. प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में पता चला कि मृतक रूप सिंह गोंड को महिपाल सिंह मरावी, बीरबल कुमार पोर्ते और एक अन्य व्यक्ति के साथ रात में देखा गया था. सभी सतीमुड़ा तालाब के पास शिकार करने के उद्देश्य से आए थे.

धारा 109 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तहत अपराध दर्ज 

बीती रात की गतिविधि की जानकारी मिलने के पश्चात प्रशिक्षु आईपीएस विकास सिंह, प्रधान आरक्षक महादेव खूंटे और आरक्षक शरद साहू आरोपियों की खोजबीन में निकल गए. ग्राम कनई में आरोपियों की पातासाजी करने पर पता चला कि वे लोग सिल्ली बोईदा तरफ गए है. जिसके बाद ग्राम सिल्ली बोईदा में छानबीन करने पर दो आरोपी बीरबल कुमार पोर्ते और महिपाल सिंह मरावी को पकड़ा गया. दोनों ने पूछताछ में बताया कि तीसरा व्यक्ति जनक नाई ग्राम लोटनपारा का निवासी है. जनक नाई के घर दबिश देने पर वह नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस टीम ने 30 मई की रात में 2:30 बजे जनक नाई के घर दोबारा दबिश देकर उसे पकड़ा.इस मामले में पुलिस ने बीरबल कुमार पोर्ते, निवासी सिल्ली बोईदा थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा, महिपाल सिंह मरावी निवासी कनई थाना सीपत, जिला बिलासपुर और जनक नाई निवासी लोटनपारा जयंती नगर थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा के खिलाफ धारा 304 आईपीसी, धारा 135 विद्युत अधिनियम, धारा 109 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है.


Bilaspur News: बिलासपुर में करंट देकर हिरण का शिकार, चपेट में आने से शिकारी की भी गई जान

यह भी पढ़े-

Chhattisgarh के मैनपाट में आलूबुखारा और आडू-सतालू की खेती किसानों के लिए बन सकती है वरदान, जानिए कैसे

Chhattisgarh Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, छत्तीसगढ़ में अभी करना होगा इंतजार, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget