एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई आफत की बारिश, अंधड़ ने जमकर मचाई तबाही

Chhattisgarh Weather Report: रविवार शाम को दोरनापाल में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं. करीब 10 से 12  जगहों पर पेड़ उखड़ गए, वहीं 50 से ज्यादा घरों और सरकारी भवनों की छतें उड़ गईं.

Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नौतपा (Nautapa) की वजह से एक तरफ जहां लोग तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग (Bastar Division) में इस साल नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है. बस्तर संभाग के सुकमा (Sukma) जिले में रविवार शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. करीब 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते निचली बस्तियों में पानी भर गया और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
 
दूसरी तरफ तेज अंधड़ ने इलाके में जमकर तबाही मचाई. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए. दोरनापाल में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत भी उड़ गई, हालांकि राहत वाली बात यह रही कि इस वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था. बताया जा रहा है कि मानसून ने रविवार को केरल में दस्तक दे दी है, ऐसे में इसका असर दक्षिण बस्तर में देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को दोरनापाल में अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं. बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12  जगहों पर पेड़ उखड़ गए, वहीं 50 से ज्यादा घरों और सरकारी भवनों की छतें उड़ गईं, और तीन से चार घरों के ऊपर पेड़ गिर गए.

Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई आफत की बारिश, अंधड़ ने जमकर मचाई तबाही
 
सोमवार से गुरुवार तक बारिश के आसार
 
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को मानसून केरल पहुंच चुका है. 1 जून मानसून की केरल में दस्तक की तारीख होती है, जबकि इस साल 2 दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है. उन्होंने बताया कि बस्तर में भी 10 से 15 जून तक मानसून पहुंचने की पूरी संभावना है. इधर नौतपा के 6 दिन बीत गए हैं और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. इसके अलावा हवा में नमी का प्रतिशत भी लगातार कम होता जा रहा है और 40 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और सोमवार से गुरुवार तक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. फिलहाल बारिश की वजह से दक्षिण बस्तर के दोरनापाल और सुकमा में तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है.

Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई आफत की बारिश, अंधड़ ने जमकर मचाई तबाही
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget