एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: VVIP जिला दुर्ग में चुनाव को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान, छीन पाएगी BJP से 1 सीट?

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य की 90 में से 71 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का दबदबा है. VVIP जिले दुर्ग में 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. हालांकि एक सीट BJP के पास है.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में हैं और 90 विधानसभा सीटों में से 71 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक काबिज है. वहीं छत्तीसगढ़ का वीवीआइपी जिले दुर्ग की बात करें तो दुर्ग जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. हालांकि एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है. ऐसे में इस साल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस का दुर्ग जिले में क्या प्लान है यह जानना अहम हो जाता है.

दुर्ग में छह विधानसभा सीटे हैं जिनमे से पांच सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी का विधायक काबिज है. पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कांग्रेस से विधायक है. वहीं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस से विधायक हैं. अहिवारा विधानसभा सीट से पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार कांग्रेस से विधायक है और दुर्ग शहर विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा कांग्रेस से विधायक है. वहीं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र यादव कांग्रेस से विधायक हैं. इन 6 सीटों में से एक सीट वैशाली नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के विधायक विद्या रतन भसीन कब्जा है.

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर क्या है  कांग्रेस का प्लान?

इस बार के विधानसभा चुनाव में, दुर्ग जिले में कांग्रेस तो सबसे पहले यह चाहेगी की दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो. वैसे तो कांग्रेस दुर्ग जिले में अच्छे पोजीशन पर है. 6 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 कांग्रेस के पास है और सिर्फ 1 विधानसभा क्षेत्र पर बीजेपी का कब्जा है. बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा सीट पर कई सालों से बीजेपी का दबदबा कायम है. ऐसे में कांग्रेस की यह प्लान रहेगा कि दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा हो और दुर्ग जिले की 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक जीत हासिल करें.

CM बघेल की मुलाकातों का चुनावों पर कितना असर?

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने शपथ ली थी. भूपेश बघेल सीएम बनने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ के कई विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं और लोगों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं. वे आम लोगों से फीडबैक ले रहे हैं और सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं मिल रहा है इसकी जानकारी भी ले रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले के 6 विधानसभा सीटों का भी दौरा करेंगे. इस दौरे में मुख्यमंत्री चुनावी साल को देखते हुए कई अहम घोषणा कर सकते हैं और जनता को कई सौगातें भी दे सकते हैं जिससे जनता कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो सके. 

क्या जनता चुनावों में करेगी CM चेहरे पर वोट?

इस बार जनता सीएम भूपेश बघेल का चेहरा देखकर कांग्रेस को वोट करेगी या फिर वह अपने क्षेत्र के मौजूदा विधायक या नए चेहरे को देखकर वोट करेगी, यह तो 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा. वोटर्स कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में सत्ता पर बैठाती है या फिर बीजेपी को यह चुनावी नतीजे ही बताएंगे. चुनावी साल होने की वजह से एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ के कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी अब जनता के बीच सत्ताधारी कांग्रेस सरकार की खामियां बताते हुए जनता का फीडबैक लेने के लिए मैदान में उतर चुकी है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से 9 लोगों को किया गिरफ्तार, इस ऐप के जरिए खेलते थे करोड़ों का सट्टा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget