एक्सप्लोरर

Durg Crime: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 17 बाइक जब्त

Crime News: दुर्ग में नेवई पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. 3 शातिर चोरों के पास 17 बाइक बरामद हुई है. चोरी की बाइक की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है.

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नेवई पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 17 बाइक बरामद की है. बरामद बाइक की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है. नेवई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसाली क्षेत्र में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा करने वाले लोग दो बाइक छोड़कर भाग गए.

बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस बाइक को थाना लेकर आई और मालिक के बारे में पता लगाया गया. जांच में खुलासा हुआ कि बाइक मैत्री कुंज में रहने वाले व्यक्ति की है और कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर लड़ाई झगड़ा करने वाले लोगों के बारे में पतासाजी की. पता चला कि माया नगर बस्ती मैत्री कुंज रोड निवासी आरोपी सोहन यादव कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर कई बाइक चोरी करने की बात कबूल की. पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहन यादव विद्याधर चौहान और तिरेन्द्र साहू के साथ मिलकर बाइक चोरी करता था.

Bilaspur Paddy Purchase Scam: बिलासपुर में लाखों रुपए का धान खरीद घोटाला, विभागीय जांच के दोषियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

मास्टर की और लॉक तोड़कर करते थे चोरी

आरोपी दुर्ग-भिलाई, चरोदा,पाटन, अमलेश्वर, नेवई,और महासमुंद सरायपाली से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है. बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाबी या लॉक को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया जाता था. चोरी करने बाद आरोपी चोरी की बाइक को अस्पताल, रेलवे स्टेशन, अपार्टमेंट के पार्किंग या खंडहरनुमा मकान में छिपा देते थे. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 17 बाइक बरामद की है. बरामद बाइक की अनुमानित कीमत 12 लाख बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. आरोपी तिरेन्द्र साहू 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. दुर्ग सिटी एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ देते. पुलिस के मुताबिक चोरी की बाइक का सौदा आरोपी पार्किंग में करते थे. 

Bilaspur News: काम के दौरान शराब मांगना नायब तहसीलदार को पड़ा भारी, अब डीएम ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget