एक्सप्लोरर

Durg Engineer Missing Case: लापता इंजीनियर की हुई थी हत्या, खेत में मिले नरकंकाल से हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ अभी भी खाली

5 जनवरी को खेत में मिला नरकंकाल शिवांग चंद्राकर का ही है. इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के आने के बाद हो गया है. लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी दुर्ग पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. कोई सुराग नहीं मिला है.

Engineer Shivang Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इंजीनियर शिवांग चंद्राकर मामले में नया मोड़ आ गया है. दरअसल 5 जनवरी को खेत में मिला नरकंकाल शिवांग चंद्राकर का ही है. इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के आने के बाद हो गया है. लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी दुर्ग पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. 5 जनवरी को चंदखुरी भाटा के एक खेत में टुकड़ों-टुकड़ों में नरकंकाल मिले थे, जिस पर यह अंदेशा जताया जा रहा था कि यह नरकंकाल लापता इंजीनियरिंग छात्र शिवांग चंद्राकर का हो सकता है.
 
इसकी पुष्टि के लिए दुर्ग पुलिस ने नरकंकाल को डीएनए टेस्ट की लिया भेजा था. लगभग 1 महीने बाद अब उस नरकंकाल की डीएनए रिपोर्ट आ गई है. जिसमें यह पुष्टि हुई है कि खेत में मिला नरकंकाल लापता इंजीनियरिंग छात्र शिवांग चंद्राकर का ही है. गौरतलब है कि 6 दिसंबर को चंदखुरी स्थित अपने फार्महाउस से शिवांग चंद्राकर लापता हो गया था,  जिस पर दुर्ग पुलिस कई दिशाओं में जांच कर रही थी, लेकिन 5 जनवरी को खेत में मिले नरकंकाल से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे. नरकंकाल किसका था, यह पता लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने शिवांग के माता-पिता का ब्लड लिया और डीएनए रिपोर्ट के लिए भेज दिया था.
 
पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल
 
कहा जा रहा है कि जिस दिन शिवांग चंद्राकर के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. उस दिन अगर दुर्ग पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती और तत्परता से इस मामले की जांच करती तो कहीं ना कहीं आज शिवांग चंद्राकर सही-सलामत होता. हत्यारों ने पुलिस की नाक के नीचे ही शिवांग चंद्राकर की हत्या करके एक खेत में दफना भी दिया. इतना ही नहीं हत्यारों ने शिवांग चंद्राकर की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी. जिसकी पुष्टि खेत में टुकड़ों-टुकड़ों में मिले नरकंकाल से हो रही है.
 
अब तक नहीं मिला सुराग
 
हालांकि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद भी दुर्ग पुलिस के हाथ अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है. पुलिस हमेशा की तरह कह रही है कि मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए पुलिस की टीम लगाई गई है. दुर्ग के एसएसपी बद्रीनारायण मीणा का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि खेत में मिला नरकंकाल लापता इंजीनियरिंग छात्र शिवांग चंद्राकर का ही है. पुलिस अब हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. लेकिन अब देखना होगा कि पुलिस शिवांग के हत्यारे को कब तक पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाती है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget