एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Archery Academy: छत्तीसगढ़ के युवा लगाएंगे सटीक निशाना! बस्तर में तैयार हो रहा राज्य का पहला तीरंदाजी अकादमी

Chhattisgarh First Archery Academy: अकादमी में बस्तर के आदिवासी समेत प्रदेश के भी युवाओं को मौका मिलेगा. हाल ही में मुख्यमंत्री ने बस्तर प्रवास के दौरान अकादमी की जगदलपुर में स्थापना की घोषणा की थी.

Chhattisgarh First Archery Academy: बस्तर के जगदलपुर शहर में राज्य का पहला तीरंदाजी अकादमी (Archery Academy) तैयार होने जा रहा है. इसका मकसद प्रदेश के युवाओं की निशानेबाजी और तिरंदाजी (Shooting and Archery) में छिपी प्रतिभा को निखारना है. अकादमी में बस्तर के आदिवासी समेत प्रदेश के भी युवाओं को मौका मिलेगा.

हाल ही में मुख्यमंत्री ने बस्तर प्रवास के दौरान अकादमी की जगदलपुर में स्थापना की घोषणा की थी. राज्य का पहला तीरंदाजी अकादमी बस्तर के शहीद गुंडाधुर (Martyr Gundadhur) के नाम पर रखा जाएगा. क्रीड़ा परिसर (Sports Complex) में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे 120 मीटर की सुरक्षित आर्चरी रेंज (Archery Range) तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा है. इसमें इंडियन आर्चरी समेत ओलंपिक के इवेंट रिकर्व और कम्पाउंड के 50-60  खिलाड़ी एक समय में एक साथ प्रैक्टिस कर सकेंगे. साथ ही बारिश के दिनों में प्रशिक्षण को प्रभावित होने से बचाने के लिए 30 मीटर इंडोर आर्चरी रेंज भी तैयार किया गया है.

50 गुना 30 मीटर के विशाल कवर्ड शेड के साथ ही ट्रेनिंग सेंटर भवन में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम, प्रशिक्षक के लिए रूम, टेक्निकल वीडियो एनालिसिस रूम, स्टोर रूम, ऑफिशियल लाउंज का निर्माण भी किया गया है.

बस्तर में राज्य का पहला तीरंदाजी अकादमी

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने जानकारी दी कि धरमपुरा के क्रीड़ा परिसर में तीरंदाजी अकादमी तैयार किया जा रहा है. प्रशिक्षण के लिए स्थानीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, ओलंपिक में पदक ले चुके खिलाड़ी और संस्था से भी अनुबंध कर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है. इसमें प्रादेशिक खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा और राज्य सरकार की मद के साथ ही CSR की राशि भी खर्च की जाएगी.

अकादमी चलाने के लिए प्रशासनिक ढांचा, प्रशिक्षण का सामान, साइकोलॉजिकल मेंटल और फिजिकल सेंटर भी तैयार किया जाएगा. तीरंदाजी अकादमी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. कलेक्टर रजत बंसल के मुताबिक आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त कर प्रशिक्षण कैंप का आयोजन भी यहां किया जा रहा है. कोशिश की जा रही है कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को पूरी तरह से इस अकादमी में सुविधा मिले. इसे ध्यान में रखते हुए अकादमी को तैयार किया जा रहा है. आनेवाले समय में निश्चित तौर पर इस अकादमी में तीरंदाजी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होनेवाले खेलों का भी हिस्सा बन सकेंगे.


Chhattisgarh Archery Academy: छत्तीसगढ़ के युवा लगाएंगे सटीक निशाना! बस्तर में तैयार हो रहा राज्य का पहला तीरंदाजी अकादमी

सुविधा और बेहतर प्रशिक्षण की कमी होगी दूर

स्थानीय जानकारों का कहना है खासकर बस्तर के आदिवासी युवाओं में खेल के प्रति काफी जुनून है और शारीरिक क्षमता भी अधिक है. बस्तर के अंदरूनी क्षेत्र में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का भी हिस्सा बन चुके हैं लेकिन सुविधा और बेहतर प्रशिक्षण की कमी के कारण बाजी नहीं मार पाते थे. ऐसे में प्रशासन से मांग की जा रही थी कि बस्तर के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका और सुविधा मिले. बस्तर के आदिवासी युवा भी  तीरंदाजी में भी काफी माहिर हैं.

ऐसे में इस अकादमी की स्थापना से निश्चित तौर पर बस्तर के खिलाड़ियों समेत छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी काफी फायदा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल प्राप्त कर सकेंगे. तीरंदाजी के खिलाड़ियों का कहना है कि सुविधाओं की कमी राष्ट्रीय खेलों में बाधा बन रही थी. अगर कुछ खिलाड़ियों का चयन होता भी था तो सही प्रशिक्षण और संसाधनों की कमी के कारण विजेता नहीं बन पाते थे. ऐसे में तीरंदाजी अकादमी की स्थापना से निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा. अच्छे प्रशिक्षक, सुविधाएं मिलने से निश्चित तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतेंगे और बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन करेंगे.

Jammu Kashmir: एकतरफा प्रेम प्रसंग में 24 लड़की पर Acid Attack, घटना से लोगों में आक्रोश

West Bengal की CM Mamata Banerjee को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस, ये है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget