एक्सप्लोरर

Dhamtari: चुनाव खत्म होते बढ़ने लगी तस्करों की गतिविधि, धमतरी में 16 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मध्य प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कि एक ट्रक में गांजा लेकर आ रहे थे. बाजार में गांजा की कीमत 16 लाख बताई जा रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) खत्म होने के बाद अब नशे के कारोबार करने वाले तस्करों (Smuggler) के हौसले फिर एक बार बढ़ गए हैं. हालांकि पुलिस लगातार उनके हौसलों पर नकेल कस रही है. उसी क्रम में धमतरी (Dhamtari) जिले की पुलिस ने यूपी से आ रहे एक ट्रक की घेराबंदी कर उसे रोका और उसकी तलाशी ली गई. जिसमें लगभग 16 लाख रुपए के 80 किलो गांजा (Hashish) पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है. इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

धमतरी जिले के एसपी प्रशांत ठाकुर ने जिले हो रहे अपराध और अवैध नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे. साथ ही थाना और चौकी प्रभारी को अपना संपर्क मजबूत करने के लिए कहा था और संदिग्ध आचरण वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए थे. इस निर्देश के बाद जिले की एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया था. जो लगातार अवैध गतिविधि और अपराध से जुड़े लोगों पर निगरानी रख रही थी. 

अंतरराज्यीय बॉर्डर पर 16 लाख का गांजा पुलिस ने पकड़ा
इस निर्देश के बाद 24 नवंबर को थाना प्रभारी बोराई राजेश अपने स्टाफ के साथ नाकाबंदी कर रहे थे. तभी ओडिशा के तरफ से आते एक ट्रक क्रमांक UP 93 BT 3595 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया. जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले और पूछताछ में उनके गतिविधी संदिग्ध लगी. उनका नाम चन्द्रभान सिंह और यशंवत साहू बताया जा रहा है जो कि मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोराई में 80 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग सोलह लाख रुपये बताई जा रही है.

यूपी से आ रही ट्रक को रुकवा कर पुलिस ने ली तलाशी
नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह ने बताया कि थाना बोराई के सामने एसएचओ अपने स्टाफ के साथ अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दरमियान ओडिशा से यूपी पासिंग की ट्रक आ रही थी जिसे रुकवाकर उनमें बैठे लोगों से पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जिसपर ट्रक की तलाशी ली गई. जिसमें चार बोरियों में 80 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने 16 लाख गांजा समेत तकरीबन 34 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Bastar News: बीजाकासा वॉटरफॉल के पास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने पर्यटकों को किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget