एक्सप्लोरर

Dhamtari Elephant Attack: धमतरी में हाथियों का आतंक, तीन दिनों में पांच लोगों की ली जान, अब ग्रामीणों को दी गई ये सलाह

Chhattisgarh: धमतरी में लोगों के बीच हाथियों का खौफ बना हुआ है. धमतरी में एक हाथी ने लगातार तीन दिनों में पांच ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है.

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में गर्मियों के दिन जंगली इलाकों में ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से जूझना पड़ता है. धमतरी जिले के टाइगर रिजर्व सहित सामान्य वन मंडल में एक हाथी ने लगातार तीन दिनों में पांच ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है. लगातार घट रही घटनाओं से ग्रामीणों में हाथियों को लेकर दहशत तो है ही, वहीं वन विभाग को लेकर उनमें आक्रोश भी पनपने लगा है. 

तीन दिनों में पांच ग्रामीणों की मौत

जिले के सिहावा विधानसभा के टाइगर रिजर्व सहित सामान्य वन मंडल में तकरीबन 24 हाथियों का झुंड पिछले दो माह से डेरा जमाए हुए हैं. इस झुंड से अलग होकर एक हाथी पिछले 1 सप्ताह से टाइगर रिजर्व की कंपाउंड नंबर 348 के जंगल में अकेला विचरण कर रहा है. इसी अकेले हाथी ने शनिवार को कक्ष क्रमांक 348 टाइगर रिजर्व के जंगल में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण महिला और एक युवक को पटक कर मौत के घाट उतार दिया. 

Bastar News: बस्तर में वनों की रक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे ये खास नस्ल के डॉग्स, वन्यजीवों की भी करेंगे सुरक्षा

5वीं कक्षा की बच्ची को हाथी ने पटक कर मार डाला

रविवार को फिर इसी हाथी ने 352 कंपाउंड में महुआ बिनने गई एक युवती को मौत के घाट उतार दिया. वहीं सोमवार को सामान्य वन मंडल के नगरी रेंज 349 कंपाउंड के जंगल में एक बच्ची और महिला की मौत हुई है. 11 वर्ष की सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ महुआ बीनने नगरी रेंज के तुमबाहरा के जंगल गयी थी. इस दौरान हाथी ने बच्ची को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. साथ गए पिता कुछ समझ पाता तब तक हाथी ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था. सिमरन अपने माता-पिता की अकेली लड़की थी और कक्षा पांचवी में पढ़ रही थी. वहीं एक और घटना में संबलपुर निवासी एक महिला चारगांव के जंगल गयी थी. इसी बीच हाथियों ने उसको भी पटक पटककर मार डाला.

जंगल के रक्षक 21 मार्च से हड़ताल पर

वहीं एक तरफ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं. दूसरी तरफ हाथियों ने तीन दिन के अंदर मासूम बच्ची सहित पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो हाथी को लेकर वो लोगों को लगातार अलर्ट करते हैं और मॉनिटरिंग कर हाथियों पर निगाह बनाये रखते हैं. फिर भी इलाके में गजराज के हमले में तीन दिन के अंदर एक के बाद एक मौत ने लोगों को झकझोर रख दिया है.

ग्रामीण घरों में अलाव जलाकर रहें

सीतानदी रिजर्व फारेस्ट के डीएफओ वरुण जैन ने कहा कि बार-बार मुनादी करने के बावजूद लोग जंगल में जा रहे हैं. गांव में कल दो बार मुनादी करवाई गई थी. लेकिन अब लग रहा है गांव वालों को और ज्यादा सजग करने का प्रयास करना पड़ेगा ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न घटे. ग्रामीणों को कहा गया है कि जरूरत हो तभी जंगल में जाएं. अनावश्यक जंगलों में न जाएं. जो भी आश्यकताएं है हमें सूची बना कर दें हम उपलब्ध कराएंगे. जब तक हाथी यहां है महुआ बिनने न जाएं. रात में ग्रामीण आपने घरों में अलाव जलाकर या रौशनी करके रहें ताकि हाथी रहवासी इलाकों में न आए और वो जंगल में ही रहे.

ये भी पढ़ें-

Dhamtari Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, चालक फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget