एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: इस जिले में जला ही नहीं रावण के पुतले का सिर, अधजले रावण का वीडियो वायरल, अब...

Dhamtari News: नगर निगम आयुक्त ने पुतला बनाने में लापरवाही बरतने के लिए राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया और 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

Chhattisgarh News: देशभर में इस साल धूमधाम से दशहरा (Dussehra 2022) उत्सव मनाया गया. छत्तीसगढ़ में बड़े ऊंचे ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन हुआ. राज्य के धमतरी (Dhamtari) जिले में रावण पुतले का दहन तो हुआ लेकिन रावण के 10 सिर नहीं जले. ऐसा क्यों हुआ इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है. इसलिए शुक्रवार को सोशल मीडिया में अधजले रावण के पुतले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है.

1 कर्मचारी सस्पेंड और 4 को नोटिस 
दरअसल धमतरी में भी कोरोना काल के बाद हजारों की भीड़ के साथ रावण पुतला दहन का आयोजन किया गया था. चारों तरफ भगवान राम के जयकारे लग रहे थे लेकिन उस वक्त कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब वहां रावण पुतले के पैर से लेकर गले तक जलकर खाक हो गया लेकिन रावण का सिर नहीं जला. इसे लेकर मौजूदा भीड़ ने अधिकारियों का जमकर मखौल उड़ाया. इसका खामयाजा नगर निगम के कर्मचारियों को भुगतना पड़ा. नगर निगम आयुक्त ने पुतला बनाने में लापरवाही बरतने के लिए राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया और 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.

Chhattisgarh Crime: 3 साधुओं से मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, साधुओं का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है पुलिस

रावण पुतला बनाने में भ्रष्टाचार की बू 
बता दें कि, धमतरी जिले में करीब 50 हजार खर्च करके एक काम चलाऊ रावण पुतला बनाया गया था जिसे बांस के ढांचे पर थर्माकोल लगाकर फटे कपड़े से ढक दिया गया और ऊपर रावण का 10 सिर मोटे कागज से बनाया गया था लेकिन आग की लपटे वहां तक पहुंचीं तो जरूर लेकिन रावण के सिर को जला नहीं पाईं. इससे नाराज नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर लापरवाही के लिए एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है.

30 फीट का बनाया गया था रावण पुतला
गौरतलब है कि, जिले के गौशाला मैदान में 5 अक्टूबर की रात 8 बजे रावण दहन का आयोजन किया गया था. 30 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था लेकिन रावण का सिर नहीं जला. इसके बाद रावण पुतले के 10 सिरों को नीचे उतारकर जलाया गया. वहीं मौके पर आदर्श बाल समाज लीला मंडली के कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया. इसे देखने के लिए मैदान पर भारी भीड़ उमड़ी थी.

Bastar News: बाहर रैनी रस्म में दिखा बस्तर के राजकुमार का शाही अंदाज, 600 साल पुरानी परंपरा को ऐसे निभाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का छत्तीसगढ़ में असर, पंप पर लगीं लंबी कतारें
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का छत्तीसगढ़ में असर, पंप पर लगीं लंबी कतारें
छत्तीसगढ़ के CM साय बोले, 'पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, भ्रामक सूचना से दूर रहें'
छत्तीसगढ़ के CM साय बोले, 'पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, भ्रामक सूचना से दूर रहें'
बस्तर में बड़ा बदलाव: नक्सल मुक्त क्षेत्र में CRPF कैंप बनेगा पहला जन सुविधा केंद्र, अमित शाह करेंगे उद्घाटन
बस्तर में बड़ा बदलाव: नक्सल मुक्त क्षेत्र में CRPF कैंप बनेगा पहला जन सुविधा केंद्र, अमित शाह करेंगे उद्घाटन
MSP बढ़ोतरी पर CM विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला
MSP बढ़ोतरी पर CM विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला

वीडियोज

भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
'अगर कोई अपराध...', आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
'अगर कोई अपराध...', आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना 'शतकों' का ये रिकॉर्ड
IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना 'शतकों' का ये रिकॉर्ड
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'मैं गलत थी' पहली बार भारत आई विदेशी महिला हुई भावुक, बोली ये सबसे जिंदादिल देश है, वीडियो वायरल
'मैं गलत थी' पहली बार भारत आई विदेशी महिला हुई भावुक, बोली ये सबसे जिंदादिल देश है, वीडियो वायरल
Mosquito Deaths: सांप न बिच्छू और न शेर, इस पिद्दी से जीव की वजह से दुनिया में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें
सांप न बिच्छू और न शेर, इस पिद्दी से जीव की वजह से दुनिया में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें
Embed widget