एक्सप्लोरर

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिगजौम का छत्तीसगढ़ में असर, अगले 3 दिन बारिश के आसार, किसान परेशान

Cyclone Michaung Affect: चक्रवाती तूफान के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है. किसान खेत में धान कटाई कर रहे हैं. ऐसे में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है.

Cyclone Michaung Affect Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडु में कहर बरपाया है. इसका असर आज छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है. राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम ने करवट ली है. रिमझिम फुहारों के साथ बारिश हो रही है. इससे रायपुर में ठंड बढ़ गई है. इसका असर अगले 3 दिन तक रहने के आसार मौसम विभाग ने जताया है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ठीक चरम पर पहुंची है. किसान फसल काट मंडी में धान बेच रहे है. लेकिन बारिश के कारण किसान की चिंता बढ़ गई है.

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिगजौम का असर
दरअसल दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिगजौम के चलते तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश हो रही है. इसका असर आंध्रप्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ राज्य में भी हो रहा है. खासकर इसका प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है. इसके साथ मध्य छत्तीसगढ़ तक भी आसमान में बादल छाए हुए है. रायपुर में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई है. इसके बाद रायपुर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है.

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश होने का आसार 
आपको बता दें कि तूफान उत्तर दिशा में तटीय आंध्र प्रदेश के समानांतर आगे बढ़ते हुए नेल्लौर और मछलीपट्टनम के मध्य आज दोपहर एक प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है. इस समय इसकी गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. अब रायपुर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 5 और 6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिलों में एक दो स्थानों में भारी वर्षा भी होने की संभावना है.बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है. 

इसका असर प्रदेश के मध्य भाग में 5-6 और 7 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसलिए प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ाई
गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है. किसान खेत में धान कटाई कर रहे हैं. ऐसे में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है. इसके साथ मंडियों में हो रही धान खरीदी भी प्रभावित होने की संभावना है. मंडियों में रखें धान के भीगने का भी खतरा बढ़ गया है. इस लिए बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Surguja: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस हादसे का शिकार, खाई में गिरते-गिरते बची, कुल 43 बच्चे थे सवार, 16 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget