एक्सप्लोरर

नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद जवान को CM- डिप्टी CM ने दिया कांधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Narayanpur News: जशपुर के रहने वाले जवान नितेश एक्का को रविवार को सुबह रायपुर के माना एयरपोर्ट में मौजूद चौथी बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में शनिवार को हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान नितेश एक्का शहीद हो गए. वहीं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए जवान के गृह ग्राम के लिए रवाना किया.

जशपुर के रहने वाले जवान नितेश एक्का को रविवार को सुबह रायपुर के माना एयरपोर्ट में मौजूद चौथी बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू समेत पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे.

शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका ढांढस बांधा, जिसके बाद अस्पताल पहुंच इस मुठभेड़ में घायल दो जवानों से मुलाकात भी की और उनका हाल-चाल जाना.

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दिया कांधा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शनिवार को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने अपने साहस का परिचय देते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि दुर्भाग्यवश इस मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान नितेश एक्का की शहादत हो गई और दो जवान घायल हो गए.

सीएम साय ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, जरूर नक्सलियों को इस हमले का मुहतोड़ जवाब मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में लौटने की अपील की जा रही है. इधर मुख्यमंत्री ने शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए उनके गृह ग्राम के लिए  रवाना किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

अबूझमाड़ में नक्सलियों से हुआ था जवानों का आमना सामना 
दरअसल नक्सल मोर्चे पर तैनात एसटीएफ के शहीद आरक्षक नितेश एक्का जशपुर जिले के रहने वाले थे, पिछले 12 जून को नारायणपुर जिले के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था.

ऑपरेशन के दौरान 15 जून शनिवार  को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में आठ माओवादियों को जवानों ने मार गिराया, इस दौरान सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए और एक जवान नितेश एक्का शहीद  हो गए.

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 8 नक्सली ढेर, CM विष्णुदेव साय बोले- 'जब तक लक्ष्य पूरा नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget