एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, सीएम भूपेश बघेल ने की हाई लेवल मीटिंग, गली-गली घूम रहे BJP नेता

7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर दौरे पर आ रहे है. इस दौरान पीएम शासकीय आयोजन में शामिल होंगे साथ ही चुनावी सभा में भी शामिल होंगे. इस लिए उनके दौरे की तैयारी तेज हो गई है.

Raipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद अब सीधे 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है. पीएम मोदी शासकीय कार्यक्रम के साथ चुनावी शंखनाद करने 7 जुलाई को रायपुर पहुंच रहे है. इस दौरान पीएम मोदी रायपुर  के साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी नेता जुट गए है. इसके साथ साथ शासन प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी व्यवस्था दूरस्थ करने के लिए हाई लेवल मीटिंग की है.

CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों के साथ की हाई लेवल मीटिंग 
दरअसल मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के लिए मीटिंग हुई है. इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ कई बड़े अधिकारी शामिल हुए. प्रधानमंत्री की दौरे को लेकर अबतक हुए तैयारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा की है और अधिकारियों को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. इसके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी मंत्रालय में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली है. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पीएम मोदी के प्रवास पर आयोजित सभी कार्यक्रमों के दौरान बिजली, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए. 

BJP भीड़ जुटाने के लिए गली गली घूम के लोगों को न्योता दे रही
शासन प्रशासन की तैयारियां तो चल रही है. लेकिन पीएम मोदी के आम सभा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी के नेता गली गली घूम रहे है. लोगों को पीएम मोदी के आम सभा में शामिल होने के लिए न्योता दे रहे है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस आम सभा में डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है. इसकी तैयारी में बीजेपी के नेता पुरजोर कोशिश कर रहे है. मंगलवार शाम को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी बड़े नेता साइंस कॉलेज ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. साइंस कॉलेज ग्राउंड को पूरी तरह से वॉटर प्रूफ डोम से कवर किया जा रहा है. क्योंकि बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

पीएम मोदी के दौरे के पहले अमित शाह भी रायपुर आ रहे
वहीं तैयारियों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में पीएम मोदी विजय महासंकल्प महारैली को संबोधित करेंगे. तैयारियां जोर जोर से चल रही है. पीएम मोदी का आगमन हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है.सभी कार्यकर्ता उनके आगमन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में जुटे हुए है.इसके अलावा पीएम मोदी के दौरे के पहले अमित शाह के रायपुर दौरे पर भी उन्होंने कहा कि अमित शाह का आगमन कल हो रहा है. पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी.

यह भी पढ़े: बस्तर के इस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एनएमसी के खिलाफ खोला मोर्चा, एनईएक्सटी परीक्षा के नये नियम को बताया गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget