एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 14 जिलों को आज मिलेगा तोहफा, 18 नई तहसीलों की होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 14 जिलों में 18 नई तहसील और 12 जिलों में 13 नए अनुविभाग का गठन किया है. इसका आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल शुभारंभ करेंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election 2023)से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नए जिलों में सरकार ने नई तहसील( Tehsil Office)और नए अनुविभाग गठन कर दिया है. इसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. इसमें 12 जिलों में 13 नए अनुविभाग और 14 जिलों में 18 नई तहसीलों का गठन किया गया है. इन सरकारी दफ्तरों में आज से काम शुरू जो जाएगा. इसके बाद राज्य में राजस्व अनुविभाग 122 और तहसीलों की संख्या बढ़कर 250 हो जाएंगी. दरअसल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी (Rajiv Gandhi)की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप राज्य सरकार मना रही है. इस अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से महासमुंद जिले में एक बड़ा आयोजन किया गया है. 

पिछले 5 साल में 6 नए जिले बनाए गए
आपको बता दें कि राज्य में लगातार नए जिले, अनुविभागों और तहसीलों गठन का काम जारी है.साल 2018 में राज्य में जिलों की संख्या 27 थी. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों का गठन होने के बाद राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. इसके बाद अब राज्य सरकार ने आज 13 नए अनुविभाग और 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा की गई थी, जिनका आज विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में 12 जिलों में 13 नए अनुविभाग
 जिला बस्तर अंतर्गत अनुविभाग बकावण्ड, जिला सुकमा अंतर्गत अनुविभाग छिंदगढ़, जिला सूरजपुर अंतर्गत अनुविभाग रामानुजनगर, जिला बालोद अंतर्गत अनुविभाग डौंडी, जिला जशपुर अंतर्गत अनुविभाग फरसाबहार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत अनुविभाग पलारी, जिला गरियाबंद अंतर्गत अनुविभाग छुरा, जिला बीजापुर अंतर्गत अनुविभाग उसूर (आवापल्ली), जिला महसमुंद अंतर्गत अनुविभाग बसना, जिला सरगुजा अंतर्गत अनुविभाग लुण्ड्रा (धौरपुर) और अनुविभाग उदयपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत अनुविभाग केल्हारी और जिला बलरामपुर-रामानुजनगर अंतर्गत अनुविभाग शंकरगढ़ का गठन किया गया है.

छत्तीसगढ़ 14 जिलों में 18 नई तहसीलें 
जिला रायगढ़ अंतर्गत तहसील कापू, जिला सूरजपुर अंतर्गत तहसील भटगांव, जिला कबीरधाम अंतर्गत तहसील कुकदुर, जिला बस्तर अंतर्गत तहसील करपावण्ड जिला सुकमा अंतर्गत तहसील दोरनापाल और तहसील जगरगुण्डा, जिला राजनांदगांव अंतर्गत तहसील घुमका और तहसील कुमरदा, जिला बिलासपुर अंतर्गत तहसील पचपेड़ी, जिला जशपुर अंतर्गत तहसील बागबहार, जिला कांकेर अंतर्गत तहसील बान्दे, तहसील आमाबेड़ा और तहसील कोयलीबेड़ा, जिला सक्ती अंतर्गत तहसील चंद्रपुर, जिला गरियाबंद अंतर्गत तहसील फिंगेश्वर, जिला बेमेतरा अंतर्गत तहसील दाढ़ी, जिला सक्ती अंतर्गत तहसील भोथिया और जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत तहसील सरसींवा का गठन किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget