एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: सीएम बघेल ने बताया बीजेपी में क्यों शामिल हुए धर्मजीत सिंह, कहा- 'उन्हें टिकट की गारंटी...'

Bhupesh Baghel on Dharamjit Singh: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का धर्मजीत सिंह ठाकुर पर बयान आया है. सीएम ने कहा कि उनको टिकट की गारंटी मिली है इसलिए वो बीजेपी में चले गए.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. कांग्रेस पार्टी के नेता रहे धर्मजीत सिंह ठाकुर (Dharamjit Singh Thakur) रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी के नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने रायपुर में उन्हें सदस्यता दिलाई. इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का धर्मजीत सिंह ठाकुर पर बयान आया है. सीएम ने कहा कि उनको टिकट की गारंटी मिली है इसलिए वो बीजेपी में चले गए.

धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर सीएम भूपेश का बयान
चुनाव से पहले जेसीसी-जे के पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'उन्हें टिकट की गारंटी मिल गई है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है. अगर वह बता सकें कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे. उन्हें लगा कि वह चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए उन्होंने छोड़ दिया. सुना है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.' बता दें कि, धर्मजीत सिंह के अलावा आईएफएस एस एस डी बड़गैय्या, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भी बीजेपी में शामिल हुए.

भाजपा अध्यक्ष अरुण साव पर सीएम का तंज
बता दें कि, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव दो दिवसीय दौरे पर सरगुजा संभाग पहुंचे थे. उन्होंने अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली और प्रेस को संबोधित किया. मीडिया से बात में साव ने नवंबर में अपनी सरकार बनाने का दावा किया है. साव के इस दावे पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कहते हैं कि, 'अरुण साव ने सही कहा है क्योंकि रमन सिंह (पूर्व सीएम) ने खुद स्वीकार किया है कि यदि कोई एक साल के लिए 'कमीशनखोरी' बंद कर देता है, तो वह 30 साल तक शासन कर सकता है. उन्होंने 'कमीशनखोरी' बंद नहीं की और इसलिए सरकार हार गए. जिस सरकार ने 15 साल तक शासन किया, उसने केवल 15 सीटें हासिल की. अरुण साव को पहले खुद से शुरुआत करनी चाहिए, क्योंकि वह 'कमीशनखोर' हैं. हमें बुलडोजर चलाने पर भरोसा नहीं है, हमें कानून पर भरोसा है. छत्तीसगढ़ पर शासन कर रहे हैं और हम कार्यवाही में इसका पालन करेंगे. ये लोग नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं.

जोगी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हुए थे धर्मजीत सिंह
जानकारी के लिए बता दें कि, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पिछले साल जोगी कांग्रेस ने पार्टी निष्कासित किया था गौरतलब है की 2022 में JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह पर पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था. इससे चुनाव में जोगी कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके अलावा इसी साल मानसून सत्र के अगले दिन बलौदाबाजार से जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. उनके भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: स्वतंत्रता दिवस के पहले अंबिकापुर की गलियों में चलाया गया सर्चिंग अभियान, लोगों से हुई पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget