एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम बघेल पहुंचे मुंगेली, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से स्टार्टअप को लेकर की चर्चा

CM Bhupesh Baghel: प्रदेश के मुंगेली जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम बघेल ने स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की, जहां उन्होंने समूह के सदस्यों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनको बधाई दी.

Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) सोमवार (8 मई) को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले (Mungeli District) के दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री आज जिले के चंदली गांव में रीपा का अवलोकन करेंगे और खुडिया गांव में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे. सीएम बघेल के इस दौरे के लिए जिले के चंदली हैलीपैड पहुंचे, यहां पहुंचते ही सीएम का जोरदार स्वागत हुआ. सीएम बघेल के स्वागत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर , संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग, कलेक्टर राहुल देव गुप्ता, एसपी चंद्रमोहन सिंह समेत जिले के कई महत्वपूर्ण अधिकारी और नेता मौजूद रहे. 

मुंगेली दौरे के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सबसे पहले चंदली की आदर्श गोठान पहुंचे. यहां पहुंच कर सीएम ने सबसे पहले गोबर पेंट यूनिट देखा और गोबर पेंट निर्माण में लगी समूह की सदस्यों से बातचीत की, सदस्यों ने सीएम बघेल को बताया कि गोबर पेंट यूनिट बीते दो महीने से शुरु की गई है. इन दो महीनों के दौरान यूनिट से 860 लीटर गोबर पेंट की बिक्री कर 62 हजार रूपए कमाए जा चुके हैं. यहीं पर सीएम ने देना पत्तल बना रहे समूह की महिलाओं से मुलाकात की और इस यूनिट का निरीक्षण किया. यहां दोना पत्तल बना रही समूह की सदस्य नगेशिया पटेल ने बताया कि समूह के लोगों ने मिलकर अभी तक 10 हजार बंडल देना पत्तल बना चुके हैं, इससे दो महीने में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है. गौरतलब है कि यहां बने देना पत्तल सी मार्ट के अलावा साप्ताहिक बाजार में भी बेचा जा रहा है. 

स्वरोजगार से महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भर

चंदली गांव के गोठान में देनी पत्तल , गोबर पेंट निर्माण के साथ ही जूता चप्पल निर्माण की यूनिट भी स्थापित की गई है. इन यूनिटों में स्वरोजगार में लगी समूह की महिलाओं ने बताया कि एक महीने में 309 नग स्लीपर चप्पल बेच चुकी हैं, जिससे उन्हें 11 हजार 400 रूपए की आय अर्जित कर चुकी हैं. इन सब के अलावा यहां स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तीन तालाब में मछली पालन का काम भी किया जा रहा है. मछली पालन कर रही समूह की महिला सदस्य में से एक ने सीएम को बताया कि हमने अभी एक क्विंटल मछली निकाली है, मछली पालन के काम से दो लाख आमदनी की संभावना है. 

इधर एक समूह के माध्यम से मछली पालन कर रही महिला सदस्य अनूप ने बताया कि वह बकरी पालन का भी काम कर रही हैं जिससे उन्हें  अभी तक 60 हजार की आमदनी प्राप्त हो चुकी है. महिलाओं के जरिए शुरु किए गए नए स्वरोजगारों से स्थानीय महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है. मिनी माता समूह की एक सदस्य संध्या ने मुख्यमंत्री से बताया कि शासन द्वारा उनको 10 सिलाई मशीन मिली है, मशीनों से कपड़ों की सिलाई के काम आर्डर लेकर 20 हजार रुपये की आमदनी हुई है. अंत में सीएम भूपेश बघेल ने स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं के सदस्यों को बधाई दी. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के आरोप पर राजनीति तेज, BJP और कांग्रेस आमने- सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget