एक्सप्लोरर

Dantewada: गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे CM भूपेश बघेल, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि, कर्नाटक का दौरा हुआ रद्द

Chhattisgarh Naxal Attack: सीएम भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री 27 अप्रैल दंतेवाड़ा जाकर खुद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे.

Dantewada Naxal Attack: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक का अपना दौरा रद्द किया. भूपेश बघेल का वहां चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय था. गुरुवार (27 अप्रैल) को सीएम वीर गति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे. हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा. यह घटना बहुत दुखद है. नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है. योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा. 

बुधवार (26 अप्रैल) को दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ. इसमें डीआरजी के दस जवान शहीद हो गए और एक सिविलियन ड्राइवर की मौत हो गई. दंतेवाड़ा के अरनपुर में जवानों को ले जा रहा एक पिकअप वैन पर नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आ गया. वैन में दस जवान और एक ड्राइवर सवार थे और सभी की मौत हो गई. डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी घात जमाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. 

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आईईडी विस्फोट में जवानों की शहादत पर दुख जताया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले से दुखी हूं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं.’’ 

ये भी पढ़ें: Dantewada IED Blast: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में DRG के 10 जवान शहीद, CM बघेल बोले- नहीं बख्शेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget