एक्सप्लोरर

Dantewada IED Blast: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में DRG के 10 जवान शहीद, CM बघेल बोले- नहीं बख्शेंगे

Chhattisgarh Naxal Attack: दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद हो गए. इसमें 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है, जहां जवानों से भरा पिकअप वैन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया. इस घटना में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए हैं. जबकि वाहन चालक की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब नक्सलियों के बड़े लीडर की सूचना पर दंतेवाड़ा से जवानों की एक टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी. ऑपरेशन से वापसी के दौरान सभी जवान पिकअप में सवार थे. 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा. योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को ही समाप्त करेंगे.

नक्सलियों को इसकी सूचना लगने पर अरनपुर के मार्ग में नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था. जवानों से भड़ी वाहन जैसी ही उक्त स्थान पर पहुंची नक्सलियो ने  जबरदस्त आईईडी ब्लास्ट किया. ब्लास्ट का नतिजा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.  वाहन में सवार डीआरजी के 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए. इस घटना में  वाहन चालक की भी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने करीब 40 से 50 किलो बारूद का इस्तेमाल किया था. ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की.

Chhattisgarh Naxal Attack: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले- 'नक्सलियों के छुपे होने की मिली थी जानकारी...'

जैसे ही आला आधिकारी को मामले की जानकारी मिली. उनलोगों ने तुरंत ही मौके पर डीआरजी की एक और टीम को भी भेज दिया. जहां नक्सलियों और डीआरजी के टीम के बीच मुठभेड़ भी हुई. दावा किया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है. वहीं इस साल नक्सलियों ने बस्तर में अब तक की सबसे बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

शहीदों के नाम 
नक्सली घटना में शहीद जवानों में 1.प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोढी, 2. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती 3. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 901 संतोष तामो, 4. नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी, 5. नव आरक्षक क्रमांक 289 लखमू मरकाम, 6. नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी, 7. नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी, 8. गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, 9. गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम, 10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी (निजी वाहन चालक), 11. धनीराम यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget