एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Wild Animals Death: छत्तीसगढ़ में कुएं में गिरकर हो रही जंगली जानवरों की मौत, जानें- क्या है कारण

Chhattisgarh Wild Animal: छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वन्य प्रेमी नितिन सिंघवी (Nitin Singhvi) ने सैकड़ों वन्य प्राणियों की मौत कुएं में गिरकर होने का दावा किया है.

Chhattisgarh Wild Animal Death: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कई वन्य प्राणियों के लिए जंगल अनुकूल है. हर क्षेत्र में तरह-तरह के जंगली जानवर हैं. लेकिन जंगली जानवरों की सुरक्षा पर पहली बार सवाल उठाया गया है. वन्य प्रेमी नितिन सिंघवी (Nitin Singhvi) ने सैकड़ों वन्य प्राणियों की मौत कुएं में गिरकर होने का दावा किया है और इसके लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. दरअसल वन क्षेत्रों और इसके आस-पास खुले-सूखे कुओं में दुर्घटनावश वन्य प्राणियों जैसे- तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा, हाथी, लोमड़ी आदि की गिरने से मौत हो रही है.
 
नितिन सिंघवी का कहना है कि खुले कुओं में गिरने से वन्य प्राणियों के चोटिल होने से रोकने के लिए कुएं के चारों ओर उचित ऊंचाई की दीवार बनाने या जाली से ढकने के साथ-साथ सूखे कुओं को बंद करने के भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों की वन विभाग अनदेखी कर उल्लंघन कर रहा है. इसलिए वन मंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की गई है.
 
27 जनवरी को हुई थी तेंदुए की मौत
 
हाल ही में 27 जनवरी को कांकेर वन मंडल में ऐसे ही एक खुले कुएं में गिरकर एक तेंदुए की मौत हो गई. इस खुले कुएं के चारों ओर उचित ऊंचाई की दीवार नहीं बनाई गई थी. अगर जागरूकता बरती गई होती तो तेंदुए की मौत नहीं होती. सिंघवी ने आरोप लगाया कि वन विभाग को खुलासा करना चाहिए कि किस बात का अभिमत उन्हें अधीनस्थों से चाहिए? वन विभाग को नहीं मालूम कि राज्य निर्माण पश्चात सैकड़ों वन्य जीव खुले कुएं में गिर कर मर गए हैं.
 
पिछले साल केंद्र सरकार ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
 
पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता नितिन सिंघवी ने बताया गया कि 2017 में सूखे कुएं में गिरने से एक हाथी की मौत हो गई थी. इसके बाद 2021 में सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर कर खुले कुओं को बंद करवाने की मांग की गई थी. शिकायत पर भारत सरकार ने 27 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन के सचिव, वन विभाग को पत्र लिखकर मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
 
वन विभाग की तरफ से अभी नहीं मिला है कोई जवाब
 
उन्होंने बताया कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुसार प्रदेश भर में वन क्षेत्रों और उसके आसपास खुले हुए कुओं, जिनमें वन्य प्राणियों के गिरने की संभावना हो, उसके चारों तरफ ऊंची दीवार और जाली से ढका जाना चाहिए. लेकिन सरकार के आदेश को नजरंदाज किया जा रहा है. इसलिए नितिन सिंघवी ने पूरे प्रकरण में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री से शिकायत की है. फिलहाल इस मामले वन विभाग की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget