एक्सप्लोरर

Bijapur Naxal Attack: नक्सली हमले में घायल जवान ने बताई मुठभेड़ की आपबीती, जानें- कैसे शहीद हुए असिस्टेंट कमांडेंट

Bijapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तीम्मापुर के जगंलों में नक्सली हमला हुआ है. इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट गोली लगने से शहीद हो गए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तीम्मापुर के जगंलों में शनिवार सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई. इसमें नक्सलियों की गोली लगने से घायल CRPF के जवान शहीद हो गए. वहीं इस हमले में घायल जवान अप्पाराव ने घटना की पूरी आप बीती बताई. कैसे नक्सलियों ने जवानों को एंबुलेंस में फंसाया और उनके ऊपर गोलीबारी की.

भाग गए नक्सली
नक्सली हमले के दौरान घायल जवान ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में जवानों ने नक्सलियों को पीछे खदेड़ा. हालांकि दुर्भाग्यवश नक्सलियों के हमले में असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी तिर्की सीने में गोली लगने से मौके पर ही शहीद हो गए. लेकिन जवानों की टुकड़ी ने नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें पीछे जाने को मजबूर कर दिया.

कहां हो रहा इलाज
दरअसल, पुलिस नक्सली मुठभेड़ में घायल होने वाला जवान सीआरपीएफ 168वीं बटालियन का है. घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद हेलीकॉप्टर की मदद से जगदलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवान को पैर में गोली लगी है. हालांकि जवान पूरी तरह से सुरक्षित है. वहीं घटना की पूरी जानकारी देते हुए जवान अप्पा राव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे कमांडेंट के पास जवानों के गश्ती पर निकलने के लिए फोन आया. नौ बजे जवानों की टीम तिम्मापुर और पुतकेल के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकल गई.

कैसे शहीह हुए असिस्टेंट कमांडेंट
घने जंगलों में एक नाले के पास नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी. घायल जवान ने बताया कि नक्सली U शेप में तीनों ओर से जवानों पर दबाकर फायरिंग कर रहे थे. जवान भी नक्सलियों का मुंह तोड़ जवाब दे रहे थे. हालांकि इस दौरान नक्सलियों की गोली असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी तिर्की के सीधे सीने में लगी और वह नीचे गिर गए. जवान ने बताया कि वह भी असिस्टेंट कमांडेंट के ही साथ था. नक्सलियों द्वारा लगातार फायरिंग होने की वजह से वह नाले के पीछे से जवाबी फायरिंग कर रहा था. इस दौरान नक्सली तेजी से उसकी ओर आगे बढ़ रहे थे.

क्या है घायल जवान का हाल
घायल जवान ने बताया कि मौके पर लगभग 35 से 40 नक्सली मौजूद थे. जो लगातार जंगलों की ओर से फायरिंग कर रहे थे. लेकिन जवानों ने भी उनका डटकर सामना किया और लगभग 40 से 50 मिनट दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए. जवान ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों पर यूबीजीएल से भी हमला किया. हालांकि कोई भी जवान यूबीजीएल के चपेट में नहीं आया. लेकिन लगातार नक्सली जवानों पर फायरिंग कर रहे थे. इस मुठभेड़ में उनके पैर में गोली लगी जिसके बाद जवानों की मदद से उन्हें कैंप लाया गया. फिलहाल डॉक्टर ने बताया कि जवान की हालत खतरे से बाहर है.

क्या बोले आईजी
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर में नक्सली लगातार कमजोर पड़ रहे हैं. अपने संगठन से पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं. इस वजह से सर्चिंग पर निकले जवानों को निशाना बना रहे हैं. हालांकि इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. आईजी ने कहा कि घायल जवान से मिली जानकारी के मुताबिक सभी नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. ऐसे में माना जा रहा है कि नक्सलियों के PLGA की टीम ने जवानों पर हमला किया. दुर्भाग्यवश इस मुठभेड़ में CRPF 168वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए. लेकिन आईजी ने दावा किया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने की पूरी आशंका है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: कांग्रेस छोड़ अपना दल-के में शामिल हुए पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, कही ये बड़ी बात

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- BJP सरकार आई तो दो सौ रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget