एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नारायणपुर से कोंडागांव तक बनेगी टू लेन सड़क, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

Chhattisgarh Latest News: नारायणपुर से कोंडागांव तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसको केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है. सांसद दीपक बैज ने खराब सड़कों का मुद्दा संसद में उठाया था.

Narayanpur News: नक्सलवाद का दंश झेल रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी सड़कों का जाल बिछाने के लिए केंद्र सरकार गंभीर होती दिखाई दे रही है. जिन रास्तों पर पुलिस फोर्स और आम लोगों की पहुंच नहीं होती थी, अब उन सड़कों को टू लेन सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है. दरअसल घोर नक्सल प्रभावित जिला कहे जाने वाले नारायणपुर से कोंडागांव तक एनएच 130 डी पर 322 करोड़ रुपये की लागत से टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा.

केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय से मिली मंजूरी

इसके लिए केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय से मंजूरी भी मिल गई है. बताया जा रहा है कि पेड शोल्डर  कांफीग्रेशन के साथ टू लेन सड़क का निर्माण होगा. अब तक इस इलाके के जितनी भी सड़क हैं, ये सभी नक्सल अफेक्टेड एरिया में शामिल थीं. नक्सलियों ने इन सड़कों में बारूदी सुरंग बना रखी थी, लेकिन अब केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भी नक्सलियों को खदेड़ने में कामयाब हो रही है. ऐसे में इन सड़कों को टू लेन बनाने का निर्णय लिया गया है और सबसे पहले नारायणपुर से कोंडागांव तक टू लेन सड़क बनाने की मंजूरी मिल गई है.

बस्तर के सांसद ने खराब सड़कों का मुद्दा संसद में उठाया था

दरअसल बस्तर के सांसद दीपक बैज ने यहां खराब सड़कों  का मुद्दा संसद में उठाया था. जिस पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच 130 डी के चौड़ीकरण और उन्नयन के लिए मंजूरी दे दी है. केंद्र की मंजूरी के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग इन सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही इसका उन्नयन भी करेगा. सांसद दीपक बैज ने बताया कि कोंडागांव से नारायणपुर मार्ग की लंबाई करीब 55 किलोमीटर है. वहीं सड़क मार्ग पर बीच में दो बड़े पुल भी पड़ते हैं.  यहां टू लेन सड़क के मुताबिक पुलों का निर्माण भी कर लिया गया है.

भारी गाड़ियों की आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ा

दरअसल पिछले तीन दशकों से  नारायणपुर नक्सलवाद का दंश झेल रहा है. जगह-जगह बारूदी सुरंग होने की वजह से यहां इन सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था, हालांकि आवाजाही के लिए कच्ची सड़क जरूर बनाई गई थी, लेकिन इन सड़कों में भी  आसपास के  इलाको  के अंदर मौजूद खदानो में निजी कंपनियों द्वारा  खनन किया जा रहा है. ऐसे में इस सड़क से भारी गाड़ियों की भी आवाजाही लगातार हो रही है. इन हालातों में सड़क की हालत खराब हो गई है. भारी गाड़ियों की आवाजाही से सिंगल  रोड पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है.

सांसद दीपक बैज ने क्या बताया ? 

वहीं सड़क पूरी तरह से खराब होने से भी राहगीरों दिक्कत हो रही है. दीपक बैज ने बताया कि सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और चौड़ीकरण को लेकर  केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात कर चर्चा की गई. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. उन्होंने बताया कि कि आने वाले समय में बस्तर संभाग में पूरी तरह से जर्जर हो चुकीं और अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सली दहशत की वजह से जो सड़कें नहीं बन पाई हैं, उन सड़कों को भी बेहतर ढंग से बनाने के लिए चर्चा की गई है. साथ ही दो लेन की सड़क बनाने को लेकर भी  परिवहन मंत्री से चर्चा की गई है. परिवहन मंत्री की ओर से इसके लिए आश्वासन दिया है.

Chhattisgarh News: बस्तर की पहली "आई प्रवीर द आदिवासी गॉड" मूवी को फिल्मफेयर में मिली जगह, अवार्ड के लिए वोटिंग जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget