एक्सप्लोरर

Surajpur: नदी में नहाने गए ग्रामीण को मिला तैरता हुआ पत्थर, 'चमत्कार' मानकर लोगों ने शुरू की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इन दिनों एक चमत्कारिक पत्थर की चर्चा हो रही है जो कि एक स्थानीय व्यक्ति को जन्माष्टमी के अगले दिन नदी में नहाने के दौरान मिला था.

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में एक व्यक्ति को नहाते वक्त 'राम' लिखा हुआ पत्थर पानी में तैरता  (Floating Stone) हुआ मिला. यह पत्थर नदी के पानी में तैरता हुआ पाया गया जिससे स्थानीय लोगों में कौतुहल बढ़ गया है. लोगों ने इस पत्थर की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है.  पत्थर को देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. सूरजपुर को लकरापारा गांव में ग्रामीण जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दरम्यान शुक्रवार की सुबह गांव का ही 40 वर्षीय मनीलाल राजवाड़े जन्माष्टमी उपवास के बाद घुनघुट्टा नदी में नहाने गया था. तभी उसने छत्तर घाट के पास एक पत्थर तैरता देख उसे पकड़ लिया.

ग्रामीण मनी लाल राजवाड़े ने बताया कि जब उसने पत्थर को देखा तो उसमें एक तरफ राम लिखा हुआ था. ग्रामीण 3-4 किलोग्राम के  पत्थर को अपने साथ लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूजा स्थल पर आया. ग्रामीण के हाथ में पत्थर को देखकर गांव वाले भौचक्के रह गए. इसके बाद लोगों ने वहीं पर एक बड़े ड्रम में पानी भरकर जब राम लिखित पत्थर को डाला तो वह पत्थर डूबने की बजाय ऊपर आ गया. 

राम लिखा हिस्सा ही दिखता है ऊपर
मजे की बात तो यह है कि पत्थर को जीतने बार पानी में अंदर धक्का देते हैं, उतने बार राम लिखा हिस्सा पानी में ऊपर ही रहता है. ग्रामीणों द्वारा पत्थर को एक चमत्कारिक रूप मानते हुए अब उसकी पूजा अर्चना शुरू कर दिया है. इस बात की जानकारी लगते ही पत्थर को देखने आसपास गांव के लोगों के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. लोग इसे भगवान का एक चमत्कार मान रहे हैं.

रामेश्वरम में मौजूद हैं ऐसे पत्थर
इस मामले में जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो पानी में तैरने वाले पत्थर को प्यूमिक स्टोन कहते हैं और ये पत्थर ज्वालामुखी के लावा से बनते हैं. लावा जब ठंडा होता है तो ऐसे पत्थर बन जाते हैं, जिनका घनत्व कम होता है और उनमें हजारों छेद होते हैं और हल्के भी होते हैं. ये पत्थर स्पंज या डबल रोटी के जैसे दिखते हैं. देश में इस तरह के पत्थर रामेश्वरम और महाराष्ट्र में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस की कमेटियों का एलान, कोर कमेटी में CM और डिप्टी सीएम का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget