एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगी रबड़ की खेती, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्लांटेशन की तैयारी

बस्तर में रबर की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है प्रायोगिक तौर पर 200 हेक्टेयर में रबर का प्लांटेशन करने की योजना जिला प्रशासन ने तैयार की है, इसके लिए कृषि विज्ञानिक सहयोग कर रहे है

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब रबर का उत्पादन भी हो सकेगा. केरल के राष्ट्रीय रबर अनुसंधान संस्थान एवं कृषि अनुसंधान केंद्र जगदलपुर ने रबड़ प्लांटेशन की तैयारी शुरू की है. बस्तर में पहले भी रबर प्लांटेशन का प्रयोग किया गया था, लेकिन बाद में यह प्रयोग आगे नहीं बढ़ा. इस बार योजना यह है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को रबर प्लांटेशन से जोड़कर उनकी खाली पड़ी जमीन पर रबर के पौधे लगाए जाएंगे, इसके लिए जिला प्रशासन ने दोनों ही संस्थानों से बातचीत भी की है और किसानों को जल्द ही रबड़ के पौधे भी उपलब्ध कराने की योजना है. शुरुआत में करीब 200 हेक्टेयर में इसके प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है, जिसे बाद में इसे बढ़ाया जाएगा.

प्रायोगिक तौर पर रबर के उत्पादन के लिए और प्रसंस्करण के लिए तैयारी स्थानीय स्तर पर की जाएगी कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का मौसम भी रबर उत्पादन के लिए अनुकूल है और इसीलिए प्रायोगिक तौर पर इसकी तैयारी की जा रही है. एक बार बेहतर उत्पादन होने से किसानों को दूसरी फसलों पर निर्भरता की कमी होगी और साथ ही आय के लिए बेहतर स्रोत उपलब्ध होंगे. गौरतलब है कि बस्तर की पथरीली जमीनों पर पाम का प्लांटेशन पहले ही चल रहा है और इसके साथ-साथ रबड़ के प्लांट भी लगाने की योजना है जिससे कम रकबे में ज्यादा कृषि लाभ किसान ले पाए.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि बस्तर के अधिकांश किसान धान के फसलों पर भी निर्भर है साथ ही  सब्जी के फसल उगाते हैं, लेकिन किसानों को और ज्यादा उन्नत बनाने के लिए बस्तर के वातानुकूल को देखते हुए नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं. बस्तर में कॉफी के प्लांटेशन को मिली सफलता के बाद रबड़ उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.  प्रायोगिक तौर पर करीब 200 हेक्टेयर में रबर का प्लांटेशन किया जा रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो बस्तर के किसानों को रबर उत्पादन से अच्छी आय हो सकेगी, इसके लिए बकायदा कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं. उनके देखरेख में ही प्लांटेशन किया जा रहा है, बकायदा इसके लिए रबड़ अनुसंधान केंद्र से वैज्ञानिक भी आकर किसानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, कोशिश की जा रही है कि किसानों के जितने बंजर भूमि है खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसे किसानों को चिन्हाकित कर उन्हें रबड़ उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर प्लांटेशन की तैयारी की जा रही है.

इससे पहले की गई प्रयास हुई थी फेल
हालांकि इससे पहले भी रबड़ उत्पादन के लिए बस्तर में प्रयास किए गए थे लेकिन किसानों में जागरूकता की कमी के चलते रबड़ का प्लांटेशन नहीं हो सका, फिलहाल इस बार जिला प्रशासन को उम्मीद है कि किसानों को जागरूक करने के साथ कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से और रबड़ अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों के माध्यम से बस्तर में रबर उत्पादन के प्रयास को सफल किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा बस्तर से रबर उत्पादन हो सके और किसानों को रबड़ के प्लांटेशन से अच्छा मुनाफा हो सके, फिलहाल प्रायोगिक तौर पर कृषि विज्ञान केंद्र में रबर प्लांटेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़े: अब 'तीसरी आंख' से होगी कोयला खदानों की निगरानी, CCTV से लैस एडवांस सिस्टम का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget