एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा 30 लाख से अधिक कैश, चेकिंग के दौरान मिली सफलता

Chhattisgarh Police: गाड़ी की चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब पूछताछ किया तो आरोपियों ने गोलमोल जबाव दिया. जवाब सुनकर पुलिस को शक हुआ. बाद में पुलिस ने जांच की तो कैश बरामद किए गए.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में इसी साल के आख़री महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. छत्तीसगढ़ पुलिस प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से लाखों, करोड़ों नगदी रुपयों सहित जेवरात और साड़ियां पकड़कर कार्रवाई कर रही है. पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर बनायी हुई है. इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 30 लाख से अधिक कैश के साथ दो लोगों को पकड़ा है. 

आईजी  शेख आरिफ हुसैन (IPS) के निर्देश के बाद   महासमुन्द एसपी धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये जिलें के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी. 

Chhattisgarh: BJP की सभा मे शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल, तीन की हालत गंभीर

चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से पुलिस ने पकड़ा

इसी दौरान 11 सितंबर को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छग ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति सुजूकि वेगेनार क्रमांक सीजी 04 एमसी 9573 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. उस वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया. कार में दो व्यक्ति बैठे मिले. जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम  शेख कासीम पंजाब टायर के पीछे मौहदापारा रायपुर जिला रायपुर और बगल सिट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम आलोक कुमार राधा कृष्ण मंदिर के पास समता कालोनी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर का निवासी होना बताये. 

पुलिस टीम को सही तरीके से जवाब नहीं देने व जवाब गोलमोल और संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर अलोक कुमार अग्रवाल से सामने पैर के पास रखे थैले को खुलवाकर चेक करने पर  500, 200,100 रुपये के 30 लाख 80 हजार नगदी रुपये रखे मिला जिसे मौके पर ही गिनती कराया गया.

उस नगदी रकम के बारे में पुलिस की पुछताछ करने पर संबलपुर ओडिशा के गांव में धागा एवं रंग का कारोबार करना और दिये गये उक्त सामानों का रुपये इकट्ठा कर रायपुर ले जाना बताया गया. इस पर आलोक कुमार अग्रवाल को उक्त नगदी रकम के संबंध में नोटिस दिया गया. इसके द्वारा उस रुपये के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं होना बताया. दोनों व्यक्तियों का आचरण संदिग्ध था जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के पास से नगदी रकम 30 लाख 80 हजार रुपये और 1 मारूति सुजूकि वेगेनार कार को जब्त कर थाना सिंघोडा मेंधारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई की गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget