एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 माओवादियों के शव लेकर मुख्यालय पहुंची जवानों की टीम

Bastar Naxal Encounter: अबूझमाड़ में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया. घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक और दैनिक सामान बरामद किए गए.

Naxals Killed In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. बीते मंगलवार को हुए मुठभेड़ में जवानों ने माओवादी संगठन में PLGA बटालियन नंबर -1 के 5 पुरुष माओवादियो को मार गिराया है और घटना स्थल से  हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामान और नक्सलियो का दैनिक सामान भी बरामद किया है, इस मुठभेड़ में जिन माओवादियो को जवानों ने मार गिराया है उनकी शिनाख्ती  में पुलिस जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था, जवानों को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन लॉन्च कर नक्सलियों की अस्थाई कैंप में दबिश देकर जवानों ने 5 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है, हालांकि अब तक जवानों की टीम वापस नहीं लौटी है, जवानों के वापस लौटने के बाद मुठभेड़ की पूरी जानकारी मिलने की बात  बस्तर के आईजी सुंदरराज पी  ने कही है.

PLGA बटालियन के सदस्य थे मारे गए माओवादी
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ के जंगलों में 30 जून को कोहकामेटा, इरकभट्टी, मोहंती, सोनपुर से DRG, STF, आईटीबीपी व बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था.  2 जुलाई को अबूझमाड़ के घमंडी और हितुलवाड़ के जंगल में सुबह से ही माओवादियों और जवानों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान कुल 5 पुरुष माओवादियों का शव बरामद किया गया.

घटनास्थल से 1 थ्री नॉट थ्री रायफल, तीन 315 रायफल व काफी संख्या में भरमार, BGL सेल, और विस्फोटक सामान भी बरामद की गई है, आईजी ने बताया कि जिन माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई वे संभवतः नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर की सुरक्षा में तैनात PLGA बटालियन नम्बर -1 के सदस्य हैं.

सेंट्रल कमेटी मेम्बर की सुरक्षा कई लेयर की होती है, मारें गए माओवादियों की शिनाख्ती की कार्यवाही की जा रही है, आईजी ने बताया कि बस्तर में बीते 6 महीने से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 136 माओवादियों को जवानों ने मार गिराया है और आने वाले दिनों में भी ऐसे ही नक्सल ऑपरेशन जारी रखने  की बात कही है.

1400 जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया ऑपरेशन
दरअसल नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ इलाका नक्सलियों के लिए काफी सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनो से बस्तर पुलिस ने इस इलाके को खास फोकस कर लगातार इस इलाके में संयुक्त रूप से नक्सल ऑपरेशन चला रही  है.

इस बार भी 5 जिलो से करीब 1400 जवान  अबूझमाड़ के एरिया में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे और इस दौरान नक्सलियों से आमना सामना हुआ और जवानों को नक्सलियों से हुए  मुठभेड़ में सफलता मिली, आईजी से मिली जानकारी के मुताबिक केवल अबूझमाड़ इलाके में ही अब तक अलग अलग मुठभेड़ में  40 से ज्यादा माओवादियो को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है.

ये भी पढ़ें: बस्तर में टला बड़ा हादसा! इंद्रावती नदी के तेज बहाव में फंसे 3 युवक, देर रात SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget