एक्सप्लोरर

बस्तर में टला बड़ा हादसा! इंद्रावती नदी के तेज बहाव में फंसे 3 युवक, देर रात SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

Bastar News: SDRF टीम के प्रभारी ने बताया इंद्रावती नदी में युवकों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक सर्च अभियान चलाने के बाद युवकों को रेस्क्यू किया गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार हो रही बारिश से इंद्रावती नदी इन दिनों उफान पर है. इससे चित्रकोट वाटरफॉल का नजारा भी काफी खूबसूरत हो गया है. ऐसे में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. वहीं चित्रकोट वॉटरफॉल से करीब तीन किलोमीटर पहले मिनी गोआ कहे जाने वाले इंद्रावती नदी के तट पर मौजूद पिकनिक स्पॉट पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.

इस बीच मंगलवार (2 जुलाई) की देर शाम यहां घूमने आए दोस्तों के ग्रुप में एक युवक नदी के तेज बहाव में फंस गया. अचानक इंद्रावती का जलस्तर बढ़ जाने से इस तेज बहाव से निकलना युवक के लिए मुश्किल हो गया. हालांकि, यहां मौजूद एक टापू पर युवक काफी देर तक खड़ा रहा, जिसके बाद उसकी जान बचाने के लिए दो अन्य युवक भी इंद्रावती नदी में कूद गए, लेकिन यह दोनों भी नदी के तेज बहाव में फंस गए.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
वहीं जानकारी मिलने के बाद आसपास के स्थानीय लोग युवकों को निकालने की काफी कोशिश करते रहे, लेकिन इंद्रावती नदी उफान में होने के चलते इन युवकों को नहीं निकाला जा सका. इसके बाद इसकी सूचना चित्रकोट पुलिस चौकी में दी गई और पुलिस चौकी के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. इसके बाद जगदलपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मंगलवार की देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. 

टीम के जवानों ने  मोटर बोट और अन्य उपकरणों की मदद से जैसे-तैसे तीनों युवकों को रेस्क्यू किया. फिलहाल तीनों युवक सुरक्षित हैं. दरअसल लोनावला में जिस तरह एक परिवार वाटरफॉल के तेज बहाव में बह गया और हादसे का शिकार हो गया. इसे देखते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने भी सभी वॉटरफॉल में अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इंद्रावती तट से लगे कई ऐसे इलाके हैं जहां प्रसिद्ध वॉटरफॉल के साथ-साथ इन इलाकों में भी पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है. इसमें तीर्था और मिनी गोवा में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ लग रही है.

हालांकि, प्रशासन द्वारा अब तक इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया गया है, लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में पर्यटक चित्रकोट वॉटरफॉल घूमने के बाद इस मिनी गोआ के नाम से मशहूर पिकनिक स्पॉट पर पहुंच रहे हैं. मंगलवार की देर शाम नितेश कुमार कुर्रे नाम का एक युवक नदी में नहाते-नहाते तेज बहाव में बह गया और जैसे-तैसे टापू को पकड़ कर अपनी जान बचाई.

कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने किया रेस्क्यू
इधर बीच मझधार में फंसे युवक को बचाने के लिए अन्य दो युवक चेतन बघेल और लखेश्वर बघेल ने भी नदी में छलांग लगा दी और यह भी इस तेज बहाव में फंस गए. सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने घंटों मशक्कत कर इन तीनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया. SDRF टीम के प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक सर्चिंग अभियान चलाया गया. 

रात होने की वजह से सर्च लाइट की मदद से आसपास नदी के तरफ सर्च अभियान चलाया गया. अंधेरे के साथ पथरीला रास्ता, जंगल झाड़ी होने के कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन जवानों के द्वारा तीनों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया. गौरतलब है कि बस्तर जिले में आधा दर्जन से अधिक प्रसिद्ध वॉटरफॉल है, जहां मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ होती है. 

हालांकि, कई पर्यटन स्थलों में अभी भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है न ही यहां पर रेलिंग लगाए गए हैं. ऐसे में जानकारी के अभाव में पर्यटक इन इलाकों में फंस कर कई बार अपनी जान गंवा बैठे हैं. फिलहाल बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम इन इलाकों में और अन्य पर्यटन स्थलों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में आई महतारी वंदन योजना की पांचवीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget