एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में अब पीजी कॉलेज से IGNOU के जरिए कर सकेंगे फिजिक्स में MSC,कर सकेंगे फिजिक्स में MA

औद्योगिक जिला होने के कारण कोरबा में इग्नू के कोर्सेस की डिमांड रहती है. जिले का अग्रणी महाविद्यालय शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय जिले में इग्नू का अध्ययन केंद्र है.

Korba News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) कामकाजी लोगों को कॉरेस्पोंडेन्स माध्यम से कई रोजगार मूलक कोर्स ऑफर करता है. अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय ने प्रैक्टिकल विषय वाले कोर्स को भी लॉन्च किया है. छत्तीसगढ़ में कोरबा का पीजी कॉलेज ऐसा पहला कॉलेज बन गया है. जहां इग्नू ने एमएससी, फिजिक्स करने की सुविधा छात्रों को प्रदान की है. धीरे-धीरे इग्नू अपना दायरा बढ़ा रहा है. खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल युवा जोकि अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देते हैं. उनके लिए इग्नू एक बेहद उपयोगी विकल्प है. इग्नू के जरिये युवा अपना स्किल को इंप्रूव कर सकते हैं. अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए बड़े तादात में युवा इग्नू से पढ़ने के लिए आवेदन करते हैं. 

औद्योगिक जिला होने के कारण कोरबा में इग्नू के कोर्सेस की डिमांड रहती है. जिले का अग्रणी महाविद्यालय शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय जिले में इग्नू का अध्ययन केंद्र है. जहां कई थ्योरी वाले कोर्स संचालित हैं. इसमें बड़ी तादाद में लोग एडमिशन लेते हैं. ज्यादातर एडमिशन लेने वाले छात्र कामकाजी होते हैं, जोकि काम करते हुए अपनी पढ़ाई को जारी रखते हैं. अब उन्हें पीजी कॉलेज से फिजिक्स विषय में एमएससी करने की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए सारे प्रैक्टिकल एग्जाम भी पीजी कॉलेज में होंगे. छात्र जब चाहे कॉलेज पहुंचकर फिजिक्स के प्रोफेसर से अपने डाउट क्लियर कर पढ़ाई भी कर सकते हैं.

एडमिशन शुरू चाहे तो परीक्षा केंद्र भी बदलने का विकल्प

पीजी कॉलेज के अध्ययन केंद्र इग्नू में एडमिशन प्रारंभ हो चुका है. छात्र एमएससी फिजिक्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य कोर्स में भी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के एडमिशन भी प्रारंभ हैं. इग्नू से पढ़ाई करने वाले छात्र चाहे तो यहां से परीक्षा फॉर्म भरकर, परीक्षा देने के लिए देशभर में इग्नू के किसी भी अध्ययन केंद्र का चयन कर सकते हैं. वह जहां चाहे उस केंद्र में मौजूद रहकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

जिले के छात्रों को मिला महत्वपूर्ण विकल्प

पीजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक संजय यादव ने बताया कि इग्नू के द्वारा ऐसे सब्जेक्ट में जिसमें प्रैक्टिकल शामिल होता है. उसे लॉन्च किया गया है. अब छात्रों को पीजी कॉलेज में फिजिक्स में एमएससी की सुविधा मिल रही है. इसका एक कारण यह भी है कि औद्योगिक जिला होने के कारण बच्चे जॉब करने लग जाते हैं और आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते, लेकिन उन्हें फिजिक्स में डिग्री की जरूरत पड़ती है. इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही फिजिक्स में एमएससी के कोर्स को शुरू किया गया है. इग्नू की खास बात यह भी है कि एससी, एसटी वर्ग के छात्रों को फीस में पूरी तरह से छूट होती है.

उनसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता. फिजिक्स में एमएससी के लिए पीजी कॉलेज छत्तीसगढ़ का ऐसा पहला कॉलेज है. जहां इग्नू द्वारा एमएससी फिजिक्स का कोर्स शुरू किया है. जिसकी प्रक्रिया भी बेहद सरल है. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहती है. इसके लिए अभी पोर्टल खुला हुआ है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद एडमिशन हो जाएगा और इसकी हार्ड कॉपी भी जमा करने की जरूरत नहीं है. प्रैक्टिकल कॉलेज में ही किया जाएगा. स्टडी मटेरियल भी इग्नू की ओर से प्रदाय किया जाता है. मोबाइल पर भी सभी जानकारी दी जाती है. छात्र कॉलेज पहुंचकर विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर से डाउट क्लियर कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget