एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अव्यवस्था का आलम: भोजन की तलाश में भटकते रहे खिलाड़ी तो कई भूखे पेट सोने को हुए मजबूर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों के लिए इंतजाम नहीं किये गये थे. खिलाड़ियों को भारी अव्यवस्था से जूझना पड़ा. प्रतिभागी भोजन की तलाश में रातभर भटकते रहे तो कइयों को भूखे पेट सोना पड़ा.

Chhattisgarh Olympics: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हो रहे संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दो दिवसीय आयोजन में संभाग के अलग-अलग जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तीन हजार की संख्या में मंगलवार की देर रात पहुंचे प्रतिभागियों के लिए ना तो  भोजन की व्यवस्था यहां की गई थी न तो ढंग से रुकने की. सबसे मुश्किल महिलाओं और युवतियों को हुई. यहां पहुंचे महिलाओं और प्रतिभागियों को उनके रुकने की जगह पर न तो रोशनी थी और न ही रात के खाने के लिए भोजन की व्यवस्था. करीब 3 हजार प्रतिभागी एक ही परिसर पर उतार गए और यहां भोजन के लिए उन्हें घंटों परेशान होना पड़ा.

हंगामे के बाद जैसे तैसे व्यवस्था शुरू हुई, लेकिन बार-बार राशन खत्म हो जाने की वजह से बहुत से प्रतिभागी भूखे पेट ही रह गए. गौरतलब है कि 14 से लेकर 40 आयु वर्ग के प्रतिभागी दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विभिन्न खेलों के आयोजन में खिलाड़ी शामिल होने पहुंचे हैं.


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में अव्यवस्था का आलम: भोजन की तलाश में भटकते रहे खिलाड़ी तो कई भूखे पेट सोने को हुए मजबूर

भूखे पेट रात गुजारने को मजबूर हुए खिलाड़ी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दो दिवसीय आयोजन में संभाग के 6 जिलों से लगभग 3 हजार खिलाड़ी बस्तर पहुंचे हुए हैं. बुधवार को सुबह 11 बजे आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा, लेकिन इस खेल के शुरू होने से पहले ही आयोजन को लेकर जिम्मेदार अधिकारी अव्यवस्था को लेकर विवादों में घिर गए हैं.

खाने के लिए भटकते रहे फरियाद सुनने वाला नहीं था कोई अधिकारी

सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर पहुंचे खिलाड़ियों का कहना है कि मंगलवार सुबह से सफर पर निकले खिलाड़ियों के लिए रात तक भोजन का कोई इंतजाम कहीं भी नहीं किया गया. इतना ही नहीं खिलाड़ियों की फरियाद सुनने के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं था, रात भर खिलाड़ी और कोच रुकने, खाने के लिए यहां वहां भटकते रहे.

आलम यह रहा कि कई खिलाड़ियों को रात हो जाने की वजह से भूखे पेट ही सोना पड़ा. इधर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान  का कहना है कि खिलाड़ियों की रुकने की व्यवस्था शिक्षा विभाग के द्वारा की गई थी, लेकिन खाने की व्यवस्था सभी जिलों के खेल विभाग को दिया गया था, लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था यहां नहीं दिखी.

जगदलपुर शहर के बस्तर हाई स्कूल में सभी 3 हजार बच्चों को उतारा गया और उसके बाद इन्हें भोजन के लिए घंटों परेशान होना पड़ा, जिम्मेदारों ने कुछ खिलाड़ियों को तो आधी अधूरी व्यवस्था में आधा पेट भोजन कराया, लेकिन 2 से ढाई हजार खिलाड़ी भूखे पेट की स्कूल से बाहर निकल गए और फिर यहां वहां खाने के लिए भटकते रहे, रात हो जाने की वजह से पूरे होटल और रेस्टोरेंट भी बंद हो गए, जिस वजह से उन्हें भूखे पेट ही रहना पड़ा.

वहीं कड़कड़ाती ठंड में इन खिलाड़ियों के लिए रुकने की व्यवस्था भी सही ढंग से नहीं की गई, जिससे इस खेल में हिस्सा लेने पहुंचे सभी खिलाड़ी प्रशासन की व्यवस्था से नाखुश नजर आए. इधर दो दिवसीय संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अपने शुभारंभ होने से पहले ही अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कांग्रेस ने पीएल पुनिया को प्रभारी पद से हटाया, कुमारी शैलजा को दी मिशन 2023 फतेह करने की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget