एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 33 की जगह 28 जिले, नक्शा भी पुराना, छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट अब तक अपडेट नहीं

आधिकारिक वेबसाइट पर किसी का ध्यान नहीं है. अपडेट नहीं होने के कारण गलत जानकारियां लोगों तक पहुंच रही है. ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों के नाम अब तक वेब पटल पर मौजूद हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ की सरकारी वेबसाइट अपडेट नहीं हुई है. 33 की जगह 28 जिले ही दिख रहे और वेबसाइट पर नक्शा भी पुराना है. 5 नए जिलों की घोषणा हुए सालभर से ज्यादा बीत गया है. नवगठित जिलों को अस्तित्व में आए दो महीने होने को है. मगर छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट अभी भी 28 जिले ही बता रही है. वेबसाइट पर राज्य का नक्शा भी 28 जिलों वाला है. 

भूपेश सरकार के अब तक कार्यकाल में 6 नए जिले बने हैं. नवगठित सभी छह जिलों में कामकाज की शुरूआत हो चुकी है. जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए जा चुके हैं. अन्य विभागों के अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है. नए जिलों के गठन से राजस्व, प्रशासन का काम हो रहा है और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलने लगा है. 

1 नवंबर 2000 को नए राज्य गठन की शुरुआत में 16 जिले थे. प्रशासनिक जरूरत देखते हुए साल 2007 में 2 नए जिले नारायणपुर और बीजापुर बनाए गए. 1 जनवरी 2012 को 9 नए जिले सुकमा, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज का गठन हुआ. 10 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का उद्घाटन किया गया.


Chhattisgarh: 33 की जगह 28 जिले, नक्शा भी पुराना, छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट अब तक अपडेट नहीं

2018 में प्रदेश की सरकार बदली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में 6 नए जिलों का गठन किया. नए जिलों में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (9 सितंबर), मोहला-मानपुर (2 सितंबर), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (3 सितंबर), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (3 सितंबर), सक्ति (9 सितंबर) शामिल हैं.

Durg News: शराब की दुकान को हटाने के लिए बीजेपी पार्षद ने अपनाया अनोखा तरीका, सीएम और विधायक का मुखौटा पहनकर बांटा चरखा

कई जिलों की वेबसाइट नहीं हुई अपडेट

कई जिलों की वेबसाइट में भी नई जानकारियां अपडेट नहीं हैं. सरगुजा संभाग के कमिश्नर बदले जा चुके हैं. वर्तमान में डॉ संजय अलंग सरगुजा संभाग में प्रभारी कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे है. लेकिन सूरजपुर जिले की सरकारी वेबसाइट आईएएस जीआर चुरेंद्र का नाम बता रही है. सूरजपुर में एक एएसपी मधुलिका सिंह हैं, लेकिन वेबसाइट पर हरीश राठौर का नाम चल रहा है.

नगर पुलिस अधीक्षक डीके सिंह ट्रांफसर होकर बलरामपुर जिले में चले गए. लेकिन सूरजपुर की वेबसाइट पर पुराना नाम दिया हुआ है. जशपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट में एसडीएम रवि राही, डिप्टी कलेक्टर योगेंद्र श्रीवास, नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा का नाम दर्शा रहा है.

डिजिटल इंडिया में घोर लापरवाही सामने

ट्रांसफर के बाद अधिकारी अन्य जगह चले गए हैं. सरगुजा की वेबसाइट पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह हैं, जबकि लंगेह वर्तमान में कोरिया जिले के कलेक्टर हैं. सरकार और जिला प्रशासन की अनदेखी के चक्कर में छत्तीसगढ़ की छवि धूमिल हो रही है. वेबसाइट से गलत जानकारी मिल रही हैं. सरकारी वेबसाइट को अपडेट नहीं करना आज के डिजिटल इंडिया में बेहद ही चिंताजनक बात है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget