एक्सप्लोरर

Durg News: शराब की दुकान को हटाने के लिए बीजेपी पार्षद ने अपनाया अनोखा तरीका, सीएम और विधायक का मुखौटा पहनकर बांटा चरखा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब की दुकान को बंद कराने के लिए बीजेपी पार्षद पीयूष मिश्रा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उनको स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है. यह आंदोलन दो महीने से चल रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंग्रेजी और देसी शराब दुकान हटाने के लिए लगातार बीजेपी पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में स्थानीय लोगों और व्यापारियों का भी साथ मिल रहा है. प्रदर्शनकारी अलग-अलग तरीकों से आंदोलन कर रहे हैं. रविवार को प्रदर्शनकारियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया और लोगों को फ्री में चखना दिया.

मुख्यमंत्री और विधायक का मुखौटा पहनकर बांटे चखना और शराब
भिलाई के नंदिनी रोड शराब दुकान के विरोध में आंदोलन लगातार 59 वें दिन जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और विधायक का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से शराब की बोतल (बोतल में कोल्ड ड्रिंक भरा) और मुफ्त चखना सेंटर खोला. प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना स्थल पर माइक से अनाउंसमेंट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भिलाई विधायक के द्वारा उनके सहयोग से शराब पीने वालों को मुफ्त में कोल्ड ड्रिंक, सोडा, डिस्पोजल ग्लास, चखना और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. शराब दुकान के विरोध में यह अनोखा प्रदर्शन उस व्यस्ततम मार्ग से आने जाने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना है. जिसे लोग गाड़ियां रोक कर फोटो और वीडियो बनाते रहे है.

Durg: दुर्ग में पुलिस की अवैध चखना सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, अपराध रोकने के लिए SP खुद पहुंच रहे मौके पर

बीजेपी पार्षद ने लगाया यह आरोप
बीजेपी पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि हम लोग लगातार 59 दिन से धरने पर बैठे हैं और नंदिनी रोड स्थित शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं कि इस दुकान को यहां से अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित किया जाए. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भिलाई नगर विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में यह वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंदी की जाएगी, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में शराब खपत के लिए नंबर एक पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ की गरीब जनता शराब की लत की आदि होती जा रही है. नेताओं की जेब शराब की काली कमाई से भरती जा रही है. छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का क्या होगा इससे सरकार में बैठे लोगों का कोई लेना देना नहीं है. शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ का पैसा भी शराब में उड़ा दे रहे हैं. 

शराब दुकान नहीं हटी तो आंदोलन और होगा उम्र
पीयूष मिश्रा ने कहा कि नंदनी रोड में स्थित शराब दुकान और विधायक के बार से पूरे नंदिनी रोड के आसपास का माहौल और वातावरण खराब हो चुका है. जिसका विरोध लगातार यहां के लोग कर रहे हैं और जब तक यहां की शराब दुकान बंद नहीं हो जाएगी तब तक करते रहेंगे. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आगे हम खुर्सीपार के अलग-अलग वार्डो में जाकर विधायक का मुखौटा लगाकर वहां भी प्रतीकात्मक रूप में शराब की बोतल और निशुल्क चखना बाटेंगे और दूसरे चरण में वार्डों में भिलाई विधायक और मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन करेंगे. अगर शराब दुकान के विषय में जल्दी कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन और उग्र होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget