एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल 2 दिन में करेंगे 3 नए जिलों का शुभारंभ, विकास के कामों की बढ़ेगी गति

Chhattisgarh New Districts: छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 28 जिले अस्तित्व में हैं, जहां प्रशासनिक कार्य जारी है, लेकिन 3 सितंबर को राज्य में 31 जिले अस्तित्व में आ जाएंगे.

Chhattisgarh New Districts: छत्तीसगढ़ में 3 नए जिले का 2 और 3 सितंबर को शुभारंभ किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से व्यापक तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) 2 सितंबर को 29वां जिला 'मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी' (Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki) का शुभारंभ करेंगे. इसके अगले दिन 3 सितंबर को 30वां जिला 'सारंगढ़-बिलाईगढ़' (Sarangarh-Bilaigarh) और 31वां जिला 'खैरागढ़-छुईखदान-गंडई' (Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai) का शुभारंभ किया जाएगा. 
 
दरअसल छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 28 जिले अस्तित्व में हैं, जहां प्रशासनिक कार्य जारी है, लेकिन 3 सितंबर को राज्य में 31 जिले अस्तित्व में आ जाएंगे. इन जिलों के मुख्यालय में कलेक्टर और एसपी कार्यालय बनाए जाएंगे. आपको बता दें कि जिलों के शुभारंभ समारोह को लेकर 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 28वें जिले 'मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी' का शुभारंभ किया जाएगा.
 
अमरजीत भगत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
 
नए जिलों के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे. इसी तरह 3 सितंबर को सुबह 11 बजे सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 30वें जिले 'सारंगढ़-बिलाईगढ़' का शुभारंभ करेंगे. यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे.
 
 
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा कार्यक्रम का आयोजन
 
इसके अलावा 3 सितंबर को ही दोपहर 1 बजे खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 31वें जिला 'खैरागढ़-छुईखदान-गंडई' का शुभारंभ किया जाएगा. इस शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नए प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा.
 
नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के दिन एक अलग जिले बनाने की घोषणा की थी. मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है. नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget