एक्सप्लोरर

Bastar News: यूक्रेन से लौटी बस्तर की छात्रा शालिनी, कहा- हर मिनट सुनाई दे रहे थे हवाई हमले, बंकर में बिताए 12 घंटे

य़ूक्रेन युद्ध में बुरी तरह से फंसी छात्रा शालिनी शिवहरे सकुशल यूक्रेन से निकलकर भारत पहुंच गई है. भारत पहुंचकर उन्होंने खुद युद्ध की आपबीती सुनाई.

Bastar: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच बस्तर के लिए खुशखबरी है, इस युद्ध में बुरी तरह से  फंसी  छात्रा शालिनी  शिवहरे  सकुशल यूक्रेन से निकलने वाली बस्तर (Bastar) की पहली छात्र (Student) बन गईं है. मंगलवार की शाम जैसे ही वह बस्तर पहुंची तो उसके साथ पूरे परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं था, बस्तर पहुंची छात्रा शालिनी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वे इस युद्ध से बेहद घबराई हुईं थी.

 यूक्रेन के उज्होरोड में मेडिकल की सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहीं थी, इसी दौरान युद्ध की घोषणा हुई और पूरा शहर थम गया,  उन्होंने बताया कि हालांकि रूस की सेना उनके यहां तक नहीं पहुंची, लेकिन हवाई हमले वे साफ देख सकते थे.  हर मिनट हवाई हमलों की आवाज साफ सुनाई दे रही थी,  ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए यहां बज रहे सायरन के साथ बंकरों में छिपना पड़ रहा था और भारी ठंड के बीच यहां 12-12  घंटे गुजारने पड़ रहे थे, उनके पिछले चार से पांच दिन जिंदगी के सबसे खतरनाक दिन थे.

शालिनी की सकुशल हुई वतन वापसी
शालिनी ने बताया  कि उन्हें उज्होरोड मेडिकल यूनिवर्सिटी से यूक्रेन की मदद से बस के जरिए हंगरी के बॉर्डर ज्होनव तक छोड़ा गया, इस दौरान उनसे कोई पैसे भी नहीं लिए गए, बॉर्डर ज्होनवी पर हंगरी व भारत सरकार की मदद से यहां के एयरपोर्ट तक छोड़ा गया, इसके बाद यहां करीब 5 घंटे तक उनकी जांच हुई, जिसके बाद भारत सरकार की मदद से दिल्ली के लिए रवाना हुई.


Bastar News: यूक्रेन से लौटी बस्तर की छात्रा शालिनी, कहा- हर मिनट सुनाई दे रहे थे हवाई हमले, बंकर में बिताए 12 घंटे

दिल्ली में छ.ग भवन में रात बिताई, भारत सरकार की मदद से शालिनी सोमवार की सुबह 6 बजे हंगरी के एयरपोर्ट से फ्लाईट मेें बैठी, करीब 11 घंटे के सफर के बाद उनका जत्था उसी दिन शाम के 5 बजे दिल्ली पहुंचा, यहां सरकार ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी, उन्हें किसी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ भवन में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई, यहां रात बिताने के बाद मंगलवार की सुबह 7 बजे फ्लाईट पर बैठी और 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर वे उतरीं, रायपुर एयरपोर्ट में राज्य सरकार ने भी इनके घर तक पहुंचने के लिए बेहतरीन व्यवस्था कर रखी थी, एयरपोर्ट पर सरकारी अफसर मौजूद थे, यहां उनके पहुंचते ही जगदलपुर तक के लिए राज्य सरकार  ने व्यवस्था कर रखी थी, मंगलवार शाम को  जगदलपुर पहुंची तो उनके परिवार उन्हें लेने पहुँचे..

बस्तर के 39 छात्रों की होनी है वतन वापसी 
साहनी ने बताया कि वे जहां रुकी थी वहां से करीब 10 से 15 किलोमीटर की दूरी लेवी सिटी तक रूस की सेना अपने टैंकों के साथ पहुंच गई थी ,ऐसे में यहां पर  सभी भारतीय छात्र दहशत में थे, लेकिन पूरे भारत और उनके माता-पिता की दुआओं के बदौलत उनके साथ रह रहे करीब 250 छात्रों को सकुशल यूक्रेन सरकार ने बॉर्डर हंगरी तक पहुंचाया..जानकारी के मुताबिक बस्तर से यूक्रेन में करीब 40 छात्र फंसे हुए हैं.

शालिनी उत्तरी यूक्रेन में फंसी थी, यहां से यूरोपियन देशों की सीमा काफी करीब है, यही वजह है कि अब तक यहां रूस की सेना नहीं पहुंच पाई थी, इसलिए आसानी से हंगरी के रास्ते शालिनी व उनके साथ रह रहे लगभग 250 छात्र  भारत सरकार की मदद से अपने वतन वापस पहुंच गए थे, हालांकि  बस्तर के 39 छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए है, जिन्हें बस्तर वापसी का इंतजार हैं, वहीं उनके परिवार वाले अपनों की सकुशल वापसी की उम्मीद में दुआ मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Amul Milk Price Hike: अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये का इजाफा, जानिए छत्तीसगढ़ में इसका कितना असर?

Bilaspur: अवैध रेत खनन बना जानलेवा, इंजन और ट्रॉली के बीच फंसकर ड्राइवर की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
Chhattisgarh: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
छत्तीसगढ़: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget