एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सातवीं के बाद सीधे 10वीं की परीक्षा देंगी नरगिस, फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर सीएम बघेल को भी कहनी पड़ी ये बात

Chhattisgarh News: स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद की छात्रा नरगिस खान कक्षा सातवीं के बाद सीधे 10वीं की पढ़ाई करेंगी. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने छात्रा और उसके परिजनों से मुलाकात की.

स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद में ग्राम घुमका की छात्रा नरगिस खान अब कक्षा सातवीं से सीधे 10वीं की पढ़ाई करेगी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर पहुंचे थे. जहां स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा नरगिस ने उनसे फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत की. छात्रा ने बताया कि अभी वह सिर्फ 12 साल की है और बोर्ड की अनुमति से अब वह सीधे कक्षा दसवीं की परीक्षा देगी. छात्रा के हुनर को देख मुख्यमंत्री ने काफी सराहना की.

सातवीं से सीधे दसवीं की पढ़ाई करेंगी नरगिस

छात्रा के पिता फिरोज़ खान और माता नाजमीन बानो ने बताया कि दो भाई बहनों में बड़ी उनकी बेटी नरगिस शुरू से ही पढ़ाई में काफ़ी तेज़ है. जब घर के सारे सदस्य हिन्दी में बातें करते हैं तो वह बेबाक होकर बिना अटके या रुके अंग्रेजी में संवाद करती है. इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर में विशेषज्ञों की टीम ने सीधे कक्षा दसवीं में पढ़ाई की अनुमति दे दी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नरगिस की इस प्रतिभा को दिशा मिली. जिसकी बदौलत वह बेहतर शिक्षा हासिल करने में कामयाब हुई है.

आईएएस बनना चाहती हैं नरगिस

नरगिस ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस अफसर बनने की ख्वाहिश रखती हैं और इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू भी कर दी है.  भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आज  मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ही हुनरमंद विद्यार्थियों को उचित प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना लागू की गई है.

सीएम ने दी बधाई और पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने का दिया आश्वासन

कार्यक्रम के अंत में नरगिस और उसके माता-पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि निम्न कक्षा से सीधे उच्चतर कक्षा में जाने वाली नरगिस प्रदेश की पहली छात्रा है. मुख्यमंत्री ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना भी की. साथ ही उन्होंने छात्रा की उच्च शिक्षा के लिए शासन की ओर से यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढे़ं:

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नवरात्रि से पहले 66 ट्रेन कैंसिल, यात्री यहां देखें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget