एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मल्लिकार्जुन खरगे कल संभालेंगे कांग्रेस की कमान, समारोह में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल

कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. इस पदभार ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी और प्रियंका भी मौजूद रहेंगी.

Congress Latest News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) बुधवार को दिल्ली में पदभार ग्रहण करेंगे. इसके लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से तैयारी की जा रही है. राहुल गांधी भी इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को भी आमंत्रित किया गया है. दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. वे रात में छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे. बुधवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में खरगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे.

इस पदभार ग्रहण समारोह में भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम शामिल होंगे. इसके अलावा पिछले डेढ़ महीने से भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल रहेंगे.

खरगे आ सकते हैं छत्तीसगढ़ दौरे पर

बता दें कि 19 अक्टूबर को जब मतगणना हो रही थी तब पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यालय में मौजूद थे. उन्होंने जीत के बाद खरगे को बधाई दी थी. इसके अलावा उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खरगे से मुलाकात कर उनको बधाई दी थी और छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था. माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे पदभार ग्रहण करने के बाद कई राज्यों के प्रवास पर जा सकते हैं जहां आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

खरगे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव

गौरतलब है कि 24 साल बाद कांग्रेस में गैर गांधी परिवार से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है. इसके चयन के लिए एक पूरी चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई थी. जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच चुनाव लड़ा गया और खरगे ने थरूर को बड़े अंतर से हराया है. अब कांग्रेस पार्टी की कमान खरगे संभालेंगे. इसी के साथ 2024 लोकसभा और आगामी विधानसभाओं में चुनाव भी खरगे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

Diwali 2022: बस्तर से विलुप्त हुआ ताड़ और गोंदली पटाखा, रायपुर तक रहती थी डिमांड, जानें- क्या थी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget