एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Dates: छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटों पर कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Schedule: छत्तसीगढ़ की सभी 11 सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में मतदान होंगे. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Schedule: छत्तसीगढ़ में भी लोकसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग ने यहां तीन चरणों में वोटिंग कराने का फैसला किया है. राज्य में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. वहीं, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. राज्य में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. इनमें कई सीटों पर वीआईपी चेहरे हैं. कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा है. जबकि बीजेपी ने इसी सीट पर संतोष पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. राजनांदगांव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान है.

इसके साथ ही कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को टिकट दिया है. रूपकुमारी चौधरी महासमुंद के बसना विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं और साल 2013 से 2018 तक बसना से विधायक रहीं. महासमुंद लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान है.

छत्तीसगढ़ में वीआईपी सीटों पर कब मतदान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने मौजूदा सांसद विजय बघेल को भरोसा जताते हुए एक बार फिर से मैदान में उतारा है. दुर्ग सीट से कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है. दुर्ग में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान है. इसके अलावा कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत पर फिर से भरोसा जताया है. कोरबा सीट से बीजेपी ने सरोज पांडेय को मैदान में उतारा है. कोरबा में तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव है.

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव का शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. पहले चरण के लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 30 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. वहीं, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण के लिए 4 अप्रैल तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन 19 अप्रैल तक दाखिल कर सकेंगे. वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी. इस दिन राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में राजनांदगांव, बस्तर, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़, कांकेर, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर  शामिल है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: सरगुजा कलेक्टर की खास पहल, अब SC की तर्ज पर कलेक्ट्रेट की सुनवाई का होगा लाइव प्रसारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget