एक्सप्लोरर

Safety Tips: वाहन में आग लगने पर इन बातों का रखें खास ख्याल, जानें बचाव के तरीके

Durg News: अक्सर गर्मियों के दिनों में कार और मोटरसाइकिल में आग लग जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है शॉर्ट सर्किट या रेडिएटर में पानी कम होना.

Car Fire Safety Tips: भीषण गर्मी और तपती धूप में अक्सर आपने देखा होगा कि मोटरसाइकिल और कारों में आग (Fire) लग जाती है. कभी-कभी ये आग इतनी तेजी से लगती है कि कार में सवार लोगों को निकलने का भी मौका नहीं मिलता. ऐसे हादसों की वजह से कई लोगों की जलकर मौत (Death) भी हो जाती है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि अगर आप कार या मोटरसाइकिल चला रहे हैं तो किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा. जिससे कार या मोटरसाइकिल या फिर बड़े वाहनों में आग लगने के हादसों से बचा जा सकता है.

क्या है एक्सपर्ट की राय
आग से बचने के लिए लोगों को क्या करना चाहिए इसके लिए हमने ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट आनंद विश्वकर्मा से बात की. आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि अक्सर गर्मियों के दिनों में कार और मोटरसाइकिल में आग लग जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है शॉर्ट सर्किट या रेडिएटर में पानी कम होना, या फिर गाड़ियों में जो इंडिकेशन दिखाई देता है उसके बारे में जानकारी ना होना. आनंद ने बताया कि समय-समय पर वाहनों के मेंटेनेंस पर ध्यान देना चाहिए और जब भी गाड़ियों में वायर जलने की बदबू आये तो सबसे पहले गाड़ी के इंजन को बंद करें और गाड़ी से बाहर निकल जाएं क्योंकि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग जल्दी लगती है.

संकेत को समझें
आनंद ने बताया कि गाड़ी को जब भी ऑन करेंगे तो मीटर के सामने बैटरी, ब्रेक, पॉवर स्टेयरिंग, इंजन आदि के संकेत दिखाई देते हैं. जैसे ही आप गाड़ी को स्टार्ट करेंगे यह लाइट अपने आप बंद हो जाती है. यदि गाड़ी में किसी भी चीज की कोई तकनीकी खराबी होगी तो गाड़ी स्टार्ट होने पर भी ये संकेत दिखाई देंगे. ऐसा होने पर तुरंत गाड़ी को सर्विस सेंटर लेकर जाएं और उसको चेक कराएं.


Safety Tips: वाहन में आग लगने पर इन बातों का रखें खास ख्याल, जानें बचाव के तरीके

वायर जलने की बदबू आये तो क्या करें
कार एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में गाड़ी हीट होने या स्पार्क होने की समस्या कई बार देखने को मिलती है. ऐसा होने पर गाड़ी से जलने की दुर्गंध आती है. ऐसा कभी भी हो तो सबसे पहले गाड़ी का इंजन बंद कर दें और चाबी को बाहर निकाल लें. इसके बाद तुरंत गाड़ी से बाहर आएं और गाड़ी से 100 मीटर की दूरी पर खड़े हो जाएं. इसके बाद किसी जानकार या कार मैकेनिक को बुलाएं.

Chhttisgarh News: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 ट्रेनों को किया रद्द, CM भूपेश बघेल ने जताई आपत्ति

गाड़ी का दरवाजा ना खुले तो क्या करें
सुभाष कोचर की कार आग लगने के बाद सेंट्रलाइज लॉक हो गई थी, इसलिए उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए. ऐसे में हमने पूछा कि कार के अंदर फंसे लोगों को क्या करना चाहिए. आनंद बताते हैं कि अगर आप गाड़ी के अंदर हैं और दुर्घटना के दौरान गाड़ी सेंट्रलाइज लॉक हो जाती है तो गाड़ी के अंदर कांच को तोड़ने का कोई सामान ना हो तो ऐसे में इसका सरल और अच्छा तरीका है कि गाड़ी की सीट में जो हेडरेस्ट लगे होते हैं उसे बाहर निकाल लें. इसके बाद हेडरेस्ट के नीचे लोहे को दो रॉड होते हैं. इन्हीं रॉड के बल आप पूरी ताकत से कांच में मारेंगे तो वो तुरंत टूट जाएगा. इस तरह आप गाड़ी से बाहर आ सकते हैं.

गाड़ी में हमेशा रखें ये समान
कार एक्सपर्ट का कहना है कि गाड़ी से लंबी ड्राइव में जाने से पहले मेडिसिन और खाने-पीने का सामान तो सभी रखते हैं. इसके अलावा भी आप अपनी गाड़ी में लोहे का रॉड या कैंची लेकर जरूर चलें. नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ऐसा होता है कि दुर्घटना के समय उनका सेंसर जाम हो जाता है. ऐसे में गाड़ी का ना तो कांच खुलता है, ना डोर, ना सीटबेल्ट इस मुसीबत में ऐसी चीजें रखने से आप आसानी से सीटबेल्ट को काट सकते हैं या फिर कांच को तोड़कर बाहर निकल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

Sukma News: नक्सली हमले में शहीद की तस्वीर देख बिलख पड़ी मां, कुछ इस तरह लुटाया बेटे पर प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget