एक्सप्लोरर

Janjgir News : सरपंच की हत्या से इलाके में तनाव, सूचना देने पर भी नहीं आई पुलिस

Janjgir News : जांजगीर जिले में एक सरपंच की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. ये घटना जिले के भुतहा गांव में हुई है. सरपंच के परिजनों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगया है.

Janjgir News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सरपंच की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. जिले के भुतहा गांव की घटना है. सरेआम पीट-पीट कर हत्या करने पर सरपंच के परिजनों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर संदेह जताया है. वहीं इलाके में अभी तनाव की स्थिति है. हत्या के बाद सरपंच संघ सड़क पर उतर आई है. आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. 

देर से आई पुलिस
दरअसल ये मालखरौदा थाना क्षेत्र के भुतहा गांव का है. परिजनों ने आरोप लगाया है की सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा की गांवो के ही बाहुबलियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है. सरेआम आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडे से हमला किया और इतना मारा की उनकी हालत गंभीर हो गई. इसके बाद इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया. लेकिन सरपंच ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. परिजनों ने यह भी बताया की सरंपच ने घटना के पहले पुलिस की डायल 112 की टीम को सूचना दी थी. पुलिस टीम गांव पहुंची भी मगर माहौल बिगड़ता देख वहां से रवाना हो गई जिसके बाद यह बड़ी घटना घट गई.

फसल काटने से किया मना
ग्रामिणों ने बताया कि छोटे रबेली गांव के कुछ किसानों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर धान की फसल लगाई थी. राजस्व विभाग द्वारा उस फसल को जब्त करने की कार्रवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की गई थी. इससे पहले अतिक्रमणकारी किसानों ने रविवार को ही फसल की कटाई शुरू कर दी. इसे रोकने के लिए गांव के सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा उन्हें फसल काटने से मना कर रहे थे. लेकिन अचानक कुछ कब्जाधारियों सरपंच पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया. 

पुलिस पर लगा आरोप
सरपंच की हत्या पर सरपंच संघ और ग्रामिणों ने रविवार को बीरभांटा चौक में शव रखकर चक्का जाम किया. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटे भर नारेबाजी होते रही हैं. पुलिस प्रशासन पर भी सरपंच संघ ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया. वहीं इस चक्का जाम से सक्ती-छपोरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी के 'हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जानें- क्या कहा

Farmer Protest: किसान आंदोलन खत्म होने के बाद भी शुरू नहीं होगा एनएच 24, जानें क्यों हो रही है खुलने में देरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget