एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: इस नेशनल पार्क से बाघ की खाल के साथ 7 आरोपी हुए गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

Bastar News: इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में बाघ की खाल समेत 7 आरोपियों को वनविभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से ढाई साल के एक शावक की खाल बरामद की है.

Indravati Tiger Reserve Park: छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में बाघ की खाल की तस्करी करते 7 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है. वहीं इनके पास से बाघ की खाल जब्त की है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए तस्करों के पास से जो खाल मिली है. वह ढाई साल के शावक की है, लंबे समय से इन तस्करों के द्वारा टाईगर रिजर्व फॉरेस्ट एरिया के वन्य जीवों पर नजर थी. हालांकि अब तक पकड़े गए तस्करों ने इस खाल से संबंधित जानकारी नहीं दी है.

वहीं विभाग के अधिकारी लगातार इन तस्करों से पूछताछ कर रहे हैं. सभी तस्कर बाघ की खाल को मोटी रकम में बेचने के फिराक में थे, लेकिन विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद इन सभी तस्करों को धर दबोचा है. जानकारी मिल रही है इन आरोपी तस्करों के साथ दो अन्य तस्कर भी शामिल हैं जो फिलहाल फरार हैं, उनके गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामला का खुलासा होने की बात इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक गणवीर धम्मशील ने कही है.

विभाग के कर्मचारियों ने जब्त की शावक की खाल

इंद्रावती टाइगर रिजर्व पार्क के उप संचालक गणवीर धम्मशील ने बताया कि उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के गरियाबंद की संयुक्त टीम ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देढ़ बफर रेंज के रूद्राराम इलाके में मुखबिर से सूचना मिलने के बाद लगातार खोजबीन की और इस इलाके से कुल 7 तस्करों को पकड़ा है. यह सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, इनके द्वारा एक बोरे में बाघ की खाल भरकर ले जाया जा रहा था. तलाशी लेने के बाद इनके पास से बाघ की खाल को जब्त किया गया है.

पूछताछ पर तस्करों ने बताया कि इनके साथ दो अन्य आरोपी भी शामिल है जिन्हें भनक लगने के बाद वे मौके से भाग खड़े हुए हैं. जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है, उप संचालक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस बाघ की खाल को तस्करों के पास से जब्त किया गया है. वह ढाई साल के एक शावक की है. वहीं लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस खाल को कहां से और किस तरह से उनके द्वारा लाया जा रहा था और इसकी तस्करी कहां की जा रही थी, फिलहाल तस्करों से पूछताछ जारी है, उप संचालक ने कहा कि पूछताछ के दौरान और भी कई खुलासे हो सकते हैं. वहीं पुलिस की मदद से अन्य दो आरोपी की तलाश की जा रही है, फिलहाल इन आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है.

टाइगर रिजर्व एरिया में अंर्तराज्जिय तस्करों की रहती है नजर

गौरतलब है कि बीजापुर के भैरमगढ़ में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में पहले से ही लगातार बेशकीमती सागौन लकड़ी की तस्करी और वन्य जीवों की हत्या कर उनके खाल की तस्करी की जानकारी मिलते रही है. वहीं इस कार्रवाई के बाद लगातार विभाग की टीम इन इलाकों में मुस्तैद हो गई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से हमेशा यहां के वन कर्मचारियों में नक्सलियों का डर बना रहता है. जिसका फायदा उठाकर उड़ीसा, महाराष्ट्र के तस्कर वन्य जीवो की हत्या करने के साथ ही सागौन के लकड़ियों का तस्करी करते हैं, फिलहाल विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि गिरफ्तार तस्करों से  पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, उसके बाद लगातार विभाग के द्वारा अन्य  तस्करों की पतासाजी कर  कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Chhattigarh Railway News: मेटेंनेस के कारण रायगढ़ में 5 जुलाई तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले देखलें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget